फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Yami Gautam became romantic on husband Aditya Dhar birthday congratulated him by sharing picture

Yami Gautam Post: पति आदित्य धर के जन्मदिन पर रोमांटिक हुईं यामी गौतम, तस्वीर शेयर कर यूं दी बधाई

Sun, 12 Mar 2023 06:48 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 12 Mar 2023 06:48 PM IST
सार

यामी गौतम ने पति आदित्य धर के जन्मदिन पर रोमांटिक पोस्ट साझा किया है। इस पिक्चर में दोनों की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है। 
 

विज्ञापन
Yami Gautam became romantic on husband Aditya Dhar birthday congratulated him by sharing picture
यामी गौतम आदित्य धर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’ के डायरेक्टर और अभिनेत्री यामी गौतम के पति आदित्य धर 12 मार्च 2023 को अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर मशहूर राइटर-डायरेक्टर के फैंस समेत मनोरंजन जगत के सितारे भी आदित्य को जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। वहीं, पति के खास दिन पर यामी गौतम ने एक स्पेशल पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है। 

विज्ञापन


यामी गौतम ने पति आदित्य धर के जन्मदिन के मौके पर अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। इस फोटो में पति-पत्नी ब्लैक अटायर में ट्यूनिंग बिठाते नजर आ रहे हैं। साथ ही दोनों को सोफे पर क्लोज बैठे हुए कैमरे के लिए स्माइल के साथ पोज देते देखा जा रहा है। वहीं, बैकग्राउंड में पूरा कमरा गुब्बारों और कैंडल से सजा नजर आ रहा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Yami Gautam Dhar (@yamigautam)



यामी गौतम ने इस बेहतरीन पिक्चर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे टू माई वर्ल्ड।' इसके साथ ही उन्होंने सूरज, स्माइल, स्टार और रेड हार्ट वाला इमोजी भी बनाया है। यामी का यह पोस्ट सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस तस्वीर पर दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है, 'हमारे महान डायरेक्टर साहब को जन्मदिन की ढेर बधाई।' दूसरे ने लिखा है,'आप दोनों साथ में काफी प्यारे लगते हैं।'

यह भी पढ़ें : 'एक लाइन खींचनी होगी', फैन की इस हरकत से नाराज यामी गौतम का फूटा गुस्सा

गौरतलब हो कि यामी गौतम और आदित्य धर की मुलाकात फिल्म उरी के सेट पर हुई थी। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। लॉकडाउन के दौरान 4 जून 2021 को जोड़े ने सीक्रेट वेडिंग कर हर किसी को चौंका दिया। दोनों बेहद ही सिंपल तरीके और महज परिवारवालों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधे। वर्कफ्रंट की बात करें तो यामी गौतम जल्द ही फिल्म ‘चोर निकल के भागा’ में सनी कौशल के अपोजिट नजर आएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed