Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Spotted Riding Bike Outside His Farmhouse In Panvel

Salman Khan: 60वें जन्मदिन पर साइक्लिंग करते दिखे सलमान, फॉर्महाउस में सिक्योरिटी के बीच लिए रफ्तार के मजे

Sat, 27 Dec 2025 08:30 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 27 Dec 2025 08:30 PM IST
सार

Salman Khan Viral Video: शनिवार को अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर सलमान खान ने साइक्लिंग की। एक्टर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो पनवेल स्थित फॉर्महाउस के बाहर साइक्लिंग करते दिखे।

विज्ञापन
Salman Khan Spotted Riding Bike Outside His Farmhouse In Panvel
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सलमान खान और उनका परिवार पनवेल स्थिति फॉर्महाउस पर एक्टर का जन्मदिन मनाने के लिए जमा हुआ। बर्थ डे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं। हाल ही में एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सलमान खान पनवेल स्थित फॉर्महाउस के बाहर साइक्लिंग करते दिखे। सलमान की झलक पाकर पैपराजी उनके पीछे भागते नजर आए। 

विज्ञापन


पार्टी के बाद फिटनेस को मेंटेन करने के लिए की साइक्लिंग
वायरल वीडियो में सलमान खान स्पीड में साइक्लिंग (इलेक्ट्रिक साइकिल) करते दिखे। उनकी स्पीड इतनी तेज थी कि पैपराजी फोटो क्लिक नहीं कर पा रहे थे। पैपराजी तस्वीरें क्लिक करने के लिए उनके पीछे भागने लगे। लेकिन सलमान की स्पीड कम नहीं हुई। सलमान खान को साइक्लिंग का शौक है। साथ ही अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए वह साइक्लिंग करते हैं। पहले तो मुंबई की सड़कों पर भी उन्हें साइकिल पर देखा जाता था। लेकिन अब सुरक्षा कारणों से वह ऐसा नहीं कर पाते हैं।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


फैंस को सलमान की एक झलक का इंतजार
सलमान खान अपने जन्मदिन वाले दिन घर की बालकनी पर आते हैं, यह हर साल का रिवाज है। फैंस भी उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं। शनिवार को भी उन्हें सलमान के बालकनी में आने का इंतजार है। सोशल मीडिया पर फैंस के इंतजार वाले वीडियो वायरल हैं। हालांकि कुछ खबरों में यह दावा किया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से सलमान इस साल अपने घर के बाहर आकर बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करेंगे। शायद फैंस को उनकी झलक इस बार न मिले। 
फिल्म बैटल ऑफ गलवां का टीजर भी हुआ रिलीज
सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन पर फैंस को एक बड़ा तोहफा भी दिया है। उनकी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' का टीजर सामने आया है। फैंस काे टीजर पसंद आया, वहीं कुछ लोग ने इसे ट्रोल भी किया। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म जून 2020 में लद्दाख के गलवां घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर के रोल में हैं।
 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed