फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan Sikandar teaser Hits 28 Million Views in 24 Hours youtube didnt beat 1st teaser 42 Million Views

Sikandar: खुद से ही हार गया 'सिकंदर', पहले टीजर के व्यूज के करीब भी नहीं पहुंचा सलमान की फिल्म का दूसरा टीजर

Fri, 28 Feb 2025 07:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 28 Feb 2025 07:33 PM IST
सार

Sikandar Teaser: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का दूसरा टीजर यूट्यूब पर 24 घंटे के व्यूज के मामले में अपने पहले टीजर से पीछे रह गया है। 

विज्ञापन
salman khan Sikandar teaser Hits 28 Million Views in 24 Hours youtube didnt beat 1st teaser 42 Million Views
सिकंदर का टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' का दूसरा टीजर बीते दिन यानी 27 फरवरी, 2025 को रिलीज किया गया। इससे पहले 'सिकंदर' का पहला टीजर सलमान खान के जन्मदिन के एक दिन बाद 28 दिसंबर, 2024 को रिलीज किया गया था, जिसने 24 घंटे के व्यूज के मामले में रिकॉर्ड बना दिया था और 24 घंटे में यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाला पांचवां टीजर बन गया था। हालांकि, फिल्म के दूसरे टीजर से भी कुछ ऐसी ही उम्मीदें थीं, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। चलिए जानते हैं कि व्यूज के मामले में 'सिकंदर' का दूसरा टीजर किस स्थान पर पहुंचा है।

विज्ञापन

salman khan Sikandar teaser Hits 28 Million Views in 24 Hours youtube didnt beat 1st teaser 42 Million Views
यूट्यूब पर 'सिकंदर' के 24 घंटे के व्यूज - फोटो : अमर उजाला

पहले टीजर के बराबर नहीं पहुंचा दूसरा टीजर
'सिकंदर' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और ईद की बड़ी रिलीज मानी जा रही है, इसलिए इस फिल्म की चर्चा ज्यादा होना लाजमी है। विक्की कौशल की 'छावा' के बाद कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, ऐसे में 'सिकंदर' को फायदा मिलने की उम्मीद है। 'सिकंदर' एकमात्र ईद रिलीज है और प्रशंसकों को एआर मुरुगादॉस के निर्देशन से काफी उम्मीदें हैं। देखा जाए तो फिल्म दूसरे टीजर की व्यूज में सुधार होना चाहिए था या कम से कम पहले टीजर के समान स्तर पर रहना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सिकंदर के नए टीजर को पहले 24 घंटों में 28 मिलियन बार देखा गया है। यह अब दिए गए समय अवधि के भीतर यूट्यूब पर नौवां सबसे अधिक देखा जाने वाला टीजर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सिकंदर' के पहले टीजर के व्यूज
इस पहले 'सिकंदर' का पहले टीजर को यूट्यूब पर रिलीज होने के सिर्फ 24 घंटों के भीतर लगभग 42 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया था, जिसने रिकॉर्ड तोड़ दिया था और दुनिया भर में प्लेटफॉर्म पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा था, जिसकी व्यू काउंट प्रति घंटे दो मिलियन थी। इसे बड़ी संख्या में दर्शक मिले और यह प्रभास अभिनीत आदिपुरुष के बाद पहले 24 घंटों में दूसरा सबसे ज्यादा देखा जाने वाला बॉलीवुड टीजर बन गया था।

विज्ञापन

salman khan Sikandar teaser Hits 28 Million Views in 24 Hours youtube didnt beat 1st teaser 42 Million Views
बॉलीवुड फिल्मों के टीजर के व्यूज - फोटो : अमर उजाला

टॉप 10 टीजर के मामले में कहां पहुंचा 'सिकंदर'
सलमान खान के 'सिकंदर' का दूसरा टीजर 24 घंटे के व्यूज के मामले में बॉलीवुड फिल्मों के टीजर के अनुसार, यूट्यूब पर चौथे नंबर पर रहा। वहीं, इसका पहला टीजर यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा जाने वाला पहला बॉलीवुड टीजर बना था। इसके पहले टीजर ने यूट्यूब पर अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' और शाहरुख खान की 'डंकी' को भी पीछे छोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed