फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan shows off new look weight loss for film with nayanthara see photos

क्या नयनतारा के साथ काम करने के लिए सलमान खान ने कम किया वजन? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा नया लुक

Fri, 08 May 2026 10:40 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Fri, 08 May 2026 10:40 AM IST
सार

Salman Khan Fitness: सोशल मीडिया पर सलमान खान की नई तस्वीरें आई हैं। इसमें वह नए लुक में काफी फिट नजर आ रहे हैं। बताया जाता है कि सलमान खान ने अपने नए प्रोजेक्ट के लिए अपना वजन कम किया है।

विज्ञापन
Salman Khan shows off new look weight loss for film with nayanthara see photos
सलमान खान - फोटो : एक्स

विस्तार

सलमान खान इन दिनों नयनतारा के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने एक बार फिर अपने फैंस को फिटनेस के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने अपना नया लुक दिखाया है। हाल ही में वह एक दिव्यांग फैन के साथ पोज देते हुए नजर आए। इस बार वे अपने बेहद आकर्षक और नए अंदाज में दिखे। नई तस्वीरों में एक्टर पहले से ज्यादा फिट नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

सलमान ने कम किया वजन
एक वायरल पोस्ट के अनुसार, एक्टर ने कथित तौर पर लगभग 7-8 किलो वजन कम किया है। वायरल तस्वीर में सलमान एक युवा फैन के साथ कैजुअल अंदाज में पोज देते हुए दिख रहे हैं। इसमें उन्होंने एक सादी फुल-स्लीव टी-शर्ट और जींस पहनी हुई है। तस्वीर में एक्टर का नया लुग लोगों का ध्यान खींच रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

नयनतारा के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन
सलमान खान, डायरेक्टर वामशी पैदिपल्ली की अगली फिल्म में नयनतारा के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिलहाल यह फिल्म SVC63 के नाम से जानी जा रही है। फिल्म की शूटिंग अप्रैल में एक पारंपरिक मुहूर्त सेरेमनी के साथ शुरू हुई। इसके बाद एक महीने का लंबा शेड्यूल शुरू हुआ।
विज्ञापन

Salman Khan shows off new look weight loss for film with nayanthara see photos
सलमान खान - फोटो : एक्स
कब रिलीज होगी फिल्म?
बताया जाता है कि यह फिल्म एक हाई-एनर्जी एक्शन ड्रामा होगी। इस फिल्म को 2027 में बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है।

'बहन और जीजा के नाम का इस्तेमाल हुआ, रियलिटी शो ट्रॉमा पर चलते हैं'; तनीषा मुखर्जी ने बताया बिग बॉस का अनुभव

सुपरहीरो फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान
पिछले कुछ महीनों से, सलमान अपनी वॉर ड्रामा फिल्म 'मातृभूमि' का काम खत्म करने के बाद अपने फिट लुक से फैंस का दिल जीत रहे हैं। सलमान की नई तस्वीर उनके अगले प्रोजेक्ट्स को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच आई है। उनके प्रोजेक्ट में कथित तौर पर एक सुपरहीरो फिल्म भी शामिल है। मनी कंट्रोल की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह फिल्म वेटा एफएक्स के तहत बनेगी। इसका निर्देशन राज निदिमोरू और डीके करेंगे। खबरें ये भी हैं कि इसमें सलमान खान करीना कपूर के साथ नजर आएंगे। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed