फिटनेस पर सवाल उठाने वाले ट्रोलर्स को सलमान का जवाब, 59 की उम्र में करके दिखाया ऐसा काम; कायल हुए फैंस
Salman Khan Viral Video: सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ जब रिलीज हुई तो अभिनेता की फिटनेस को खूब टारगेट किया गया। अब सलमान खान ने एक वीडियो साझा किया, जिसके बाद ट्रोल करने वालों का मुंह बंद हाे जाएगा। जानिए, ऐसा क्या है वीडियो में? क्या अनोखा काम करते नजर आ रहे हैं सलमान खान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म ‘सिकंदर’ में भाईजान का एक्शन देखकर कई दर्शकों ने कहना शुरू कर दिया कि अब वह उम्रदराज हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर भी ट्रोल करने वाले कहने लगे कि एक्शन करना सलमान के बस की बात नहीं रही। इन्हीं बातों के बीच सलमान खान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह 59 की उम्र में अपनी फिटनेस को साबित करते दिखे। साथ ही उन्होंने ट्रोल करने वालों को भी इस एक वीडियो के जरिए अपना जवाब दे दिया है।
वीडियो में किया ये मुश्किल काम
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह पेड़ पर चढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। 59 साल के सलमान जिस तेजी से पेड़ पर चढ़ गए उससे पता चलता है कि अब भी उनकी फिटनेस कमाल की है। इस वीडियो के साथ सलमान खान ने एक कैप्शन भी लिखा है। इसमें वह लिखते हैं, ‘वैरी गुड फॉर यू।’
विज्ञापन विज्ञापन
फैंस ने दिए गजब के रिएक्शन
सलमान के पेड़ पर चढ़ने वाले इस वीडियो को अभिनेता के फैंस ने भी खूब पसंद किया है। कई फैंस सलमान की फिटनेस के कायल नजर आए। एक यूजर लिखता है, ‘इस उम्र में भी भाई पेड़ पर चढ़ रहे हैं और इनकी फिटनेस को ट्रोल करने वाले चौथा फ्लोर भी बिना लिफ्ट के नहीं चढ़ सकते हैं।’ सलमान के एक और फैन ने पोस्ट पर कमेंट लिखा, ‘आपके लिए उम्र एक नंबर है।’ बाकी यूजर्स भी सलमान खान की फिटनेस की तारीफ करते नजर आए। सलमान की इस वीडियो पर 90 लाख से अधिक व्यूज हैं।
100 करोड़ी बनीं ‘सिकंदर’
सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ को सिनेमाघरों में लगे हुए 13 दिन हो चुके हैं, इस फिल्म ने अब तक 108 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है। वहीं फिल्म ने 13वें दिन 27 लाख रुपये अब तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कमा लिए हैं। वैसे फिल्म ‘सिकंदर’ दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई है। फिल्म का कलेक्शन काफी धीमा है।