फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Share Dabangg Tour Rehearsal Video And Interact With Young Fans

बच्चाें के बीच दिखा सलमान खान का क्रेज, दबंग टूर की तैयारियों में पसीना बहाते दिखे भाईजान; देखें वायरल वीडियो

Sat, 15 Nov 2025 10:44 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sat, 15 Nov 2025 10:44 AM IST
सार

Salman Khan Share Dabangg Tour: इन दिनों सलमान खान दबंग टूर के सिलसिले में कतर में मौजूद हैं। हाल ही में इस टूर से उनके कुछ वीडियो वायरल हुए। एक वीडियो में भाईजान को देखकर छोटे बच्चे क्रेजी हो गए। वहीं सलमान ने भी दबंग टूर रिहर्सल का वीडियो पोस्ट किया है। 

विज्ञापन
Salman Khan Share Dabangg Tour Rehearsal Video And Interact With Young Fans
दबंग टूर पर सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

विस्तार

सलमान खान ‘बिग बॉस 19’ की होस्टिंग को ब्रेक देकर दबंग टूर पर निकल पड़े हैं। उनकी जगह शो को अब रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। दबंग टूर के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। इन वीडियो में उनके लिए फैंस की दीवानी साफ नजर आ रही है। साथ ही दबंग टूर की तैयारियों सलमान खान भी खूब पसीना बहा रहे हैं। जानिए, इन वायरल वीडियो में क्या खास दिखा। 

विज्ञापन


बच्चे हाथ मिलाने को बेताब दिखे
सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल है, जिसमें बच्चों की भीड़ एक्टर को देखकर एक्साइटेड नजर आई। बच्चे सलमान का नाम पुकारते दिखे, साथ ही भाईजान से हाथ मिलाने को भी बेताब नजर आए। सलमान ने भी बच्चों को निराश नहीं किया और सबसे हाथ मिलाने की कोशिश की। सलमान ने बच्चों को ‘हैप्पी चिल्ड्रेंस डे’ भी कहा। 
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: सलमान ने धर्मेंद्र को बताया फिटनेस आइडल, दिग्गज अभिनेता की सेहत को लेकर बोले- ‘मुझे उम्मीद है…' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


सलमान ने डांस रिहर्सल का वीडियो पोस्ट किया 
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह दबंग टूर के लिए डांस रिहर्सल कर रहे हैं। इस डांस रिहर्सल में तमन्ना भाटिया, जैकलीन फर्नांडिस भी दिखीं, दोनों एक्ट्रेस अपनी स्टेज परफॉर्मेंस की तैयारियां कर रही हैं। मनीष पॉल को भी स्टेज पर देखा गया, वह दबंग टूर के प्रोग्राम को होस्ट करेंगे। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


सलमान खान का करियर फ्रंट 
सलमान खान के करियर फ्रंट की बात करें वह एक फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवां’ कर रहे हैं। इस फिल्म में वह एक आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म की काफी शूटिंग सलमान खान कर चुके हैं।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed