फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Sends Legal Notice To Makers Of Kala Hiran Film Allegedly Inspired By His Blackbuck Case

सलमान खान को आया गुस्सा! भाईजान की लीगल टीम ने 'काला हिरण' के निर्माता-निर्देशक को भेजा नोटिस; दी ये चेतावनी

Tue, 02 Jun 2026 10:18 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Tue, 02 Jun 2026 10:18 AM IST
सार

Kala Hiran: सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला एक बार फिर चर्चा में है। इस मामले पर फिल्म बनाने वालों को सलमान खान की टीम ने लीगल नोटिस भेजा है। 

विज्ञापन
Salman Khan Sends Legal Notice To Makers Of Kala Hiran Film Allegedly Inspired By His Blackbuck Case
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई के बीच का विवाद चर्चा में है। इस विवाद के पीछे की अहम वजह 1998 में काले हिरण का शिकार का मामला है। इस मामले पर फिल्म 'काला हिरण' बनाई जा रही है। अपकमिंग फिल्म का पहला पोस्टर 30 मई को जारी किया गया। ऐसे में सलमान खान की लीगल टीम ने 'काला हिरण' के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर को लीगल नोटिस भेजा है।
विज्ञापन

Salman Khan Sends Legal Notice To Makers Of Kala Hiran Film Allegedly Inspired By His Blackbuck Case
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
नोटिस में की गई मांग
खबर है कि डीएसके लीगल ने अभिनेता सलमान खान की ओर से कास्टिंग डायरेक्टर अक्षय पांडे को एक कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें अपकमिंग फिल्म 'काला हिरण' के निर्माण और उसके प्रचार पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि यह प्रोजेक्ट अभिनेता के काले हिरण के शिकार से जुड़े मामले से प्रेरित है। साथ ही, इसमें यह दावा भी किया गया है कि यह फिल्म खान की शोहरत को नुकसान पहुंचा सकती है। इसके अलावा अभी जारी न्यायिक कार्यवाही में बाधा डाल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan Sends Legal Notice To Makers Of Kala Hiran Film Allegedly Inspired By His Blackbuck Case
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय पांडे पर आरोप
नोटिस के अनुसार, सलमान खान की लीगल टीम को पता चला कि अक्षय पांडे कथित तौर पर एक्टर्स से संपर्क कर रहे थे। वह यह दावा कर रहे थे कि यह कहानी एक्टर से जुड़े काले हिरण मामले से प्रेरित है। नोटिस में कहा गया है कि सलमान खान ने अपने नाम, व्यक्तित्व, या उनसे कथित तौर पर जुड़े किसी भी घटनाक्रम के इस्तेमाल के लिए इजाजत नहीं दी है।
विज्ञापन

Salman Khan Sends Legal Notice To Makers Of Kala Hiran Film Allegedly Inspired By His Blackbuck Case
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
मामले पर पड़ सकता है असर
कानूनी नोटिस में यह तर्क दिया गया है कि काले हिरण का मामला अभी भी राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है। यह भी दावा किया गया है कि इस मामले पर आधारित कोई फिल्म बनाना न्याय प्रशासन में हस्तक्षेप के बराबर हो सकता है। इसके अलावा उनके निष्पक्ष सुनवाई के अधिकार से समझौता कर सकता है।

नोटिस में चेतावनी
नोटिस में मांग की गई है कि अक्षय पांडे और संबंधित पक्ष फिल्म से जुड़ी सभी गतिविधियां तुरंत रोक दें। वह बिना शर्त लिखित माफी मांगें। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर 24 घंटे के अंदर इसका पालन नहीं किया गया, तो दीवानी और फौजदारी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed