फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan says Marriage is not for lifetime

शादी जिंदगी भर के लिए नहीं की जातीः सलमान खान

Thu, 01 Oct 2015 12:40 PM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 12:40 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan says Marriage is not for lifetime

शादी का सवाल हमेशा ही सलमान का पीछा करता रहता है। एक बार फिर उन्होने इस पर अपनी बात कही है। बिग-बॉस की प्रेस कांफ्रेंस मे सलमान से सवाल किया गया कि वो शादी कब करने वाले हैं। इस सवाल पर सलमान ने कहा कि ये सवाल बहुत दिन से मेरा पीछा कर रहा है।

विज्ञापन


उन्होने कहा कि शादी हमेशा के लिए नहीं है। आजकल लिव इन का जमाना है और आप लगातार शादी को लेकर सवाल करते हैं। उन्होने कहा कि कमाल की बात ये है कि कुछ लोग मुझे शादी करने को कहते हैं। वहीं कुछ लोग कहते हैं कि उन्हे शादी नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन


सलमान ने कहा कि मुझे समझ ही नहीं आता कि शादी पर सवाल करके आप मुझे शादी करने के लिए कहते हैं या फिर मेरा हौसला गिराते हैं। आप ही बताइए कि शादी करूं या ना करूं? सलमान पिछले दो दशक से बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। लेकिन शादी के सवाल पर वो हमेशा गोलमोल जवाब ही देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

'शाहरुख का बिग-बॉस में स्वागत है'

Salman Khan says Marriage is not for lifetime

बिग-बॉस-9 में शाहरुख के आने के सवाल पर सलमान ने कहा कि वो चाहते हैं, कि शाहरुख आएं। सलमान से पूछा गया था कि क्या शाहरुख इस सीजन में अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए बिग-बॉस में आ सकते हैं। इस पर उन्होने कहा कि वो शाहरुख का शो में स्वागत करेंगे।

सलमान खान इस बार फिर से बिग-बॉस को होस्ट करेंगे। शो 11 अक्टूबर से प्रसारित होगा। सलमान खान इस समय अपनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। फिल्म दिवाली पर रिलीज होगी। सलमान इस समय अगले साल ईद पर रिलीज होने वाली 'सुल्तान' की भी तैयारियां कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed