फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan's pricey 3.5 cr for an inauguration

15 मिनट के लिए सलमान ने लिए साढ़े 3 करोड़

Wed, 27 Aug 2014 11:53 AM IST
Updated Wed, 27 Aug 2014 11:53 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan's pricey 3.5 cr for an inauguration

सलमान खान ने लंदन में एक भारतीय परिवार द्वारा बैंकट हॉल के उद्घघाटन के लिए साढ़े तीन करोड़ की मांग की है। एक सूत्र के मुताबिक, "यूके में सलमान के फैंस की तादाद बहुत ज्यादा है इसलिए आयोजकों की पहली पसंद सलमान हैं।

विज्ञापन


जिस भारतीय परिवार का वह बैंक्वेट है, वो चाहता है कि सलमान लंदन आकर उनके मेहमानों से मिलें और उनके साथ वक्त भी बिताएं। यह दो दिन का कार्यक्रम है और अगले महीने तक इस कार्यक्रम को फाइनल कर लिया जाएगा।"
विज्ञापन

खंडन भी आने हुए शुरु

Salman Khan's pricey 3.5 cr for an inauguration

​आयोजक सलमान की तीन करोड़ की मांग के लिए राजी भी हो गए। लेकिन आयोजकों ने शर्त रखी कि सलमान वीकेंड पर उद्घाटन करें, जबकि वीकेंड पर सलमान का शेड्यूल बहुत टाइट है। अब यह तय नहीं है कि वीकेंड के चलते यह डील हो पाती है या नहीं। दूसरी तरफ सलमान के प्रवक्ता ने इस खबर से इंकार किया है।

हालांकि सलमान खान इसके पहले भी किसी कार्यक्रम में सिर्फ पहुंचने के लिए तगड़ी फीस की वजह से चर्चाओं में आ चुके हैं। हर साल नवंबर के पहले सप्ताह में रायपुर में होने वाले छत्तीसगढ़ उत्सव में शिरकत करने के लिए सलमान ने 2 करोड़ रूपए लिए थे। वह मंच पर भी सिर्फ पांच मिनट ही रूके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed