{"_id":"7e3eaf94-d8ab-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"salman-khan-s-next-film-in-3d","type":"story","status":"publish","title_hn":"3डी में होगी सलमान की अगली फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
3डी में होगी सलमान की अगली फिल्म
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 19 Jun 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान की आने वाली फिल्म 'मेंटल' थ्रीडी में होगी। यह उन दर्शकों के लिए खुशखबरी है जो पर्दे पर सलमान खान को करीब से गुंडों की पिटाई करते हुए देखने की ख्वाहिश रखते हैं।
विज्ञापन
सलमान खान की आगामी फिल्म 'मेंटल' को 3डी फॉर्मेट में शूट किया जा रहा है। अस्सी प्रतिशत पूरी हो चुकी इस फिल्म के रशेज कुछ दिन पहले जब सलमान ने देखे तो वे बहुत खुश थे।
विज्ञापन
छोटे भाई सोहेल खान के निर्देशन में बन रही 'मेंटल' के एक स्पेशल सीन की हाल ही में शूटिंग की गई। इस सीन में सल्लू को सौ लोगों की भीड़ से भिड़ना था। जब इसे 3डी फॉर्मेट में शूट किया गया, तो परिणाम आश्चर्य में डालने वाला निकला।
विज्ञापन
सलमान का कहना है कि आने वाला वक्त नई तकनीक का ही है। भले ही अभी ज्यादा 3डी फिल्में नहीं बन रही हैं, परंतु भविष्य में इस तरह की फिल्मों को ही दर्शक ज्यादा पसंद करेंगे।
यह फिल्म अगले साल यानी 2014 में गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज होगी। इस साल सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी।
प्रभुदेवा सलमान को लेकर बनाएंगे एक्शन फिल्म
एक्शन फिल्म 'वांटेड' में निर्देशक प्रभु देवा और अभिनेता सलमान खान की जोड़ी एक साथ नजर आई थी। खबर ये है कि यह जोड़ी एक बार फिर से एक्शन फिल्म में साथ आने की तैयारी में हैं।
इस बात की पुष्टि खुद कोरियोग्राफर से निर्देशक बने प्रभु देवा ने की। उन्होंने कहा कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर फिलहाल काम चल रहा है। मुझे लगता है कि लोगों को सलमान खान एक्शन फिल्मों में ज्यादा पसंद आते हैं।