फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Rumoured Girlfriend Iulia Vantur birthday Post for Salim Khan says May u create more great stories

Iulia Vantur: सलमान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया का सलीम खान के लिए खास पोस्ट, इस बात के लिए अदा किया शुक्रिया

Mon, 25 Nov 2024 11:16 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 25 Nov 2024 11:16 AM IST
सार

Salman Khan Rumoured Girlfriend Iulia Vantur: सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर का एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है। यह पोस्ट उन्होंने कल रविवार को सलीम खान के जन्मदिन पर साझा किया।

विज्ञापन
Salman Khan Rumoured Girlfriend Iulia Vantur birthday Post for Salim Khan says May u create more great stories
सलीम खान-यूलिया वंतूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता सलमान खान का नाम मॉडल और सिंगर यूलिया वंतूर के साथ जुड़ता रहा है। खान फैमिली के आयोजनों में भी यूलिया नजर आती हैं। फिर चाहें ईद पार्टी हो या किसी के जन्मदिन की पार्टी। कल रविवार 24 नवंबर को सलीम खान के जन्मदिन पर यूलिया ने खास पोस्ट साझा किया। उन्होंने पटकथा लेखक के साथ अपनी पुरानी तस्वीर साझा कर खूबसूरत नोट लिखा है। यूलिया का पोस्ट वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

बोलीं- घर जैसा महसूस कराने के लिए शुक्रिया
यूलिया वंतूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है। इसमें वे और सलीम खान सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। यूलिया ने सलीम खान के कंधे पर अपना सिर टिकाया हुआ है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'दुनिया में मेरे सबसे पसंदीदा लोगों में से एक शख्स को जन्मदिन मुबारक। वे शख्स जिन्होंने भारत में मुझे हमेशा घर जैसा महसूस कराया। इसके लिए मैं हमेशा आपके प्रति शुक्रगुजार रहूंगी'।
OTT This Week: 'सिकंदर का मुकद्दर' से लेकर द मैडनेस तक, ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये सीरीज 

विज्ञापन
विज्ञापन

सलीम खान के लिए की दुआ
यूलिया ने आगे लिखा है, 'दिग्गज सलीम खान ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने एक खूबसूरत और मजबूत विरासत बनाई है- एक प्यारा सा और एकजुट परिवार। आप हमेशा सेहतमंद रहें। खुशियां और प्यार बरसता रहे। आप हमेशा प्रेरित करते रहें, अपने शानदार विचार साझा करते रहें। इससे भी बढ़कर आप और भी मजबूत और शानदार कहानियां लिखते रहें'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Iulia V Vantur (@vanturiulia)

विज्ञापन

2010 में हुई सलमान-यूलिया की मुलाकात
सलमान खान और यूलिया वंतूर के अफेयर की काफी खबरें रही हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से ऐसी खबरों की कभी पुष्टि नहीं की गई। फिलहाल यूलिया के पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट आ रहे हैं। कुछ सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। 24 जुलाई 1980 को रोमानिया में जन्मी मॉडल, टीवी प्रजेंटर, प्रोफेशनल सिंगर यूलिया ने महज 15 साल की उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। अभिनेत्री देश-विदेश में अपने शोज करती रहती हैं। कहा जाता है कि सलमान खान और यूलिया की पहली मुलाकात साल 2010 में डबलिन में हुई थी। उस वक्त सलमान वहां फिल्म 'बॉडीगार्ड' की शूटिंग कर रहे थे। 
Nayanthara: गुलाबी साड़ी में खूबसूरत लगीं नयनतारा, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed