फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan rakhi sister and pulkit samrat ex wife shweta rohira met a road accident

Shweta Rohira: सलमान की राखी सिस्टर का हुआ एक्सीडेंट, चेहरे की हालत देखकर घबराए फैंस; वायरल हुईं तस्वीरें

Wed, 29 Jan 2025 08:11 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Wed, 29 Jan 2025 08:11 PM IST
सार

सलमान खान की पत्नी और अभिनेता पुलकित सम्राट की पूर्व पत्नी श्वेता रोहिरा का दर्दनाक एक्सिडेंट हो गया। उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

विज्ञापन
salman khan rakhi sister and pulkit samrat ex wife shweta rohira met a road accident
श्वेता रोहिरा - फोटो : इंस्टाग्राम @shwetarohira

विस्तार

सलमान खान की राखी सिस्टर श्वेता रोहिरा का दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया है। श्वेता वैसे तो सोशल मीडिया पर बहुत कम ही एक्टिव रहती हैं, लेकिन मंगलवार को उनके सोशल मीडिया अकाउंट ने फैंस का ध्यान खींचा। उन्होंने तस्वीर शेयर की, इसमें वे अस्पताल के बिस्तर पर बैठी नजर आ रही हैं। उनकी हालत काफी गंभीर है। श्वेता के पैर पर प्लास्टर है और होठ पर भी पट्टी बंधी दिख रही है। जल्द ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं। 
विज्ञापन

सुनाई दर्द भरी कहानी
इस तस्वीर ने फैंस को काफी परेशान कर दिया है। पोस्ट पर श्वेता ने लिखा- जिंदगी हमारे लिए सरप्राइज लेकर आती है न? एक मोमेंट में हम कल हो न हो गुनगुना रहे होते हैं और अपने दिन की प्लानिंग करते रहते हैं। दूसरे ही पल कुछ और हो जाता है। जिंदगी कहती है 'रुको! मेरी चाय पकड़ो' मैं रास्ते में एक बाइक भेजती हूं। उन्होंने लिखा, मेरी कोई गलती नहीं थी, मैंने खुद को उड़ते हुए देखा और इसके बाद मैं तेजी से जमीन पर गिर गई।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shweta Rohira (@shwetarohira)


विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदगी को लेकर बयां की बात
उन्होंने पोस्ट पर लिखा- मैं अब अपना काम भी नहीं कर पाऊंगी, शायद प्रकृति मुझे कोई सबक सिखाना चाह रही थी। मैं इस हॉस्पिटल ड्रामा से जूझ रही हूं। एक सच है कि जीवन में आपको बुरी तरह तोड़ने की कोशिश की जाती है ताकि आप फिर से जुड़ने के साथ और मजबूत हो जाएं। मैं इससे परेशान हूं, लेकिन मैं जानती हूं कि ये एक सबक है, मेरी पूरी जिंदगी नहीं।
विज्ञापन

फैंस से किया वादा
श्वेता ने पोस्ट पर लिखा, मैं अस्पताल के बेड पर हम्प्टी-डम्प्टी लग रही होऊंगी, लेकिन जल्दी वापसी करूंगी। नया गाना गुनगुनाते हुए।' श्वेता का ये हाल देखने के बाद उनके फैंस और सेलिब्रिटी दोस्त हैरान हैं और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed