Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Pays tribute to Rohit bal on Social Media After his Demise Details Inside

Salman Khan: रोहित बल के निधन पर भावुक हुए सलमान खान, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

Sun, 03 Nov 2024 12:59 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 03 Nov 2024 12:59 AM IST
सार

रोहित बल के निधन पर सलमान खान ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं। 
 

विज्ञापन
Salman Khan Pays tribute to Rohit bal on Social Media After his Demise Details Inside
रोहित बल, सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर भारतीय डिजाइनर रोहित बल का बीते दिन (एक नवंबर) को 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। अपनी रचनात्मकता से उन्होंने भारतीय लोगों पर अमिट छाप छोड़ी थी। उनके निधन पर कई सितारों ने गहरा दुख जताया है। सलमान खान उन कई लोगों में से थे जिन्होंने रोहित बल के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। 

विज्ञापन
Trending Videos

Salman Khan Pays tribute to Rohit bal on Social Media After his Demise Details Inside
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान खान ने किया पोस्ट

सलमान नेअपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, " रेस्ट इन पीस रोहित बल।" रोहित बल को आधुनिक फैशन के माध्यम से भारत की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करने के लिए जाना जाता है। इससे पहले कई सितारों ने भी रोहित के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया था। 
Taapsee Pannu: मनमर्जियां के लिए कनिका ढिल्लों की पहली पसंद रहीं तापसी पन्नू, ऐसे किया कास्ट, बताया किस्सा


सोनम कपूर ने जाहिर किया दुख 
सोनम कपूर ने लिखा, "प्रिय गुड्डा, मैं आपके निधन के बारे में सुनकर बेहद दुखी हूं। मैं आपको जानने, आपके डिजाइन किए कपड़े पहनने और आपके लिए कई बार वॉक करने का सौभाग्य प्राप्त करने के लिए खुद को धन्य महसूस करती हूं। आपकी आत्मा को शांति मिले। हमेशा आपकी सबसे बड़ी प्रशंसक रही हूं।"
Prabhas: टिकट खिड़की पर फिर से तहलका मचाएंगे प्रभास, इन दो सुपरहिट निर्देशकों की फिल्म में काम करने की अटकलें

इन सितारों ने भी दी श्रद्धांजलि
वहीं, अनन्या पांडे ने शो से रोहित बल के साथ एक मनमोहक तस्वीर शेयर की और लिखा, "गुड्डा  ओम शांति।" फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रोहित बल के निधन को "दुखद और चौंकाने वाला" बताया। इंस्टाग्राम स्टोरी पर पुलकित सम्राट ने लिखा, "ओजी को याद किया जाएगा।"
Rohit Bal: पंचतत्व में विलीन हुए रोहित बल, दोस्तों और करीबियों की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed