{"_id":"ed62dce6-087d-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"salman-khan-on-foot","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान खान इन दिनों हो गए हैं पैदल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान इन दिनों हो गए हैं पैदल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 27 Sep 2012 04:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान इन दिनों अपनी फिटनेस को लेकर ज्यादा ही सजग हो गये हैं, पहले उन्होंने सिगरेट छोड़ दी अब खबर है कि उन्होंने अपनी मनपसंद सवारी साइकिल को भी छोड़ दी है।
विज्ञापन
अपनी फिटनेस के लिए साइकिल का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने वाले सलमान खान अब पैदल चलने लगे हैं। इन दिनों महाराष्ट्र के सतारा में फिल्म 'दबंग 2' की शूटिंग में सलमान खान इसी फंडे को अपनाते नजर आ रहे हैं। सतारा के पंचगनी में सलमान सहित पूरी यूनिट के रहने का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
पंचगनी से 15 किलोमीटर दूर वाई में फिल्म का सेट है। सलमान प्रतिदिन सेट पर पैदल जाते हैं सिर्फ यही नहीं वे वापस होटल में भी पैदल आते हैं। कुल मिलाकर सलमान 30 किलोमीटर की दूरी प्रतिदिन तय करते हैं। अपनी फिटनेस के लिए सलमान इसे आसान फंडा करार देते हैं इसलिए उन्होंने पूरी यूनिट को ऐसा करने को कह दिया है।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो सलमान अपनी ट्राईजिमिनल न्यूरोलाजिया बीमारी की वजह से खुद को फिट रखने के आसान तरीके अपनाने को मजबूर हो गए हैं। सलमान ने अपने हालिया हुए साक्षात्कार में यह बात कही थी कि वे अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।