{"_id":"5b0b76854f1c1b946e8b5086","slug":"salman-khan-may-changed-brother-in-law-film-loveratri-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलमान खान बदल सकते हैं 'लवरात्रि' का नाम, बहनोई आयुष शर्मा निभा रहे लीड रोल ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान बदल सकते हैं 'लवरात्रि' का नाम, बहनोई आयुष शर्मा निभा रहे लीड रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 28 May 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म 'लवरात्रि' का नाम बदलने पर विचार कर रहे हैं। वजह यह कि कई हिंदुओं को इस नाम पर आपत्ति है और विश्व हिंदू परिषद ने साफ कहा है कि इस नाम से फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने देंगे। इन दिनों विरोध कितना भीषण हो जाता है इसका नमूना पिछले साल दिख चुका है। संजय लीला भंसाली को देश भर के राजपूतों के विरोध के बाद अपनी फिल्म 'पद्मावती' का नाम 'पद्मावत' करना पड़ा था।
सलमान के बहनोई आयुष शर्मा को लॉन्च करने वाली 'लवरात्रि' की थीम गुजरात में नवरात्रि के दौरान एक युवा जोड़े के बीच पनपने वाले प्रेम पर आधारित है। नवरात्रि की तर्ज पर फिल्म का नाम रखा गया है। कई हिंदुओं का मानना है कि इस नाम से त्यौहार का धार्मिक-सांस्कृतिक मर्म आहत होता है। फिल्म की गुजरात में शूटिंग हुई है और अब विहिप ने इस पर खुल कर विरोध जताया है।
सूत्र बता रहे हैं कि सलमान विवाद को हवा नहीं देना चाहते क्योंकि पहले ही उनका नाम कई विवादों में आ चुका है। कहा जा रहा है कि सलमान जल्द ही एक ऑनलाइन अभियान शुरू करेंगे जिसमें लोगों से 'लवरात्रि' के लिए एक नया नाम सुझाने को कहा जाएगा।