Salman Khan Lawyer: सलमान खान के वकील को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच
अभिनेता सलमान खान को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अब उनके वकील हस्तमील सारस्वत को भी पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बाद अब उनके वकील एच सारस्वत को भी पत्र के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। इस पत्र के मिलने के बाद पुलिस सचेत हो गई है और जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही एच सारस्वत को सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान के वकील को यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से मिली है।
पत्र में लिखे हैं संक्षिप्त नाम
जानकारी के मुताबिक, सलमान के वकील को यह धमकी लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से मिली है। पत्र में कहा गया है कि वकील का हश्र भी सिद्धू मूसेवाला जैसा होगा। इसी के साथ लेटर में जीबी (GB) एलबी (LB) भी लिखा है। कथित तौर पर यह गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई के सांकेतिक नाम हैं।
पुलिस ने शुरु की जांच
रिपोर्ट के अनुसार, सलमान के वकील ने इस मामले में जोधपुर में शिकायत दर्ज करवाई है कि उन्हें एक पत्र के जरिए जाने से मारने की धमकी मिली है। मामला जानकारी में आने के बाद पूर्वी जोधपुर के एडीसीपी नाजिम अली का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और वकील एच सारस्वत को सुरक्षा भी मुहैया कराई गई है।
Rajasthan | Actor Salman Khan's lawyer H Saraswat received a death threat through a letter. The letter states that the lawyer will meet Sidhu Moosewala's fate & contained LB, GB initials. Security has been provided to him. We're probing it: Nazim Ali, ADCP East Jodhpur (06.07) pic.twitter.com/tpmGtcz3k6
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 6, 2022