फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan KKBKKJ Actor reveals whether he shot shah rukh khan on the set of film karan arjun

Salman khan: सलमान खान ने 'करण अर्जुन' के सेट पर शाहरुख खान को मार दी थी गोली? अभिनेता ने किया खुलासा

Sat, 29 Apr 2023 10:38 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 29 Apr 2023 10:38 PM IST
सार

सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी को फिल्म 'करण अर्जुन' के लिए खास तौर पर याद किया जाता है। अब अभिनेता ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है।

विज्ञापन
Salman Khan KKBKKJ Actor reveals whether he shot shah rukh khan on the set of film karan arjun
करण अर्जुन  - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी नई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इससे पहले वह शाहरुख खान के साथ उनकी फिल्म 'पठान' में नजर आए थे, जिसमें किंग खान के साथ उनका कैमियो रोल था। वैसे तो कई फिल्मों में शाहरुख और सलमान एक साथ नजर आ चुके हैं, लेकिन 'करण अर्जुन' के लिए उन्हें खासतौर पर याद किया जाता है। अब अभिनेता ने इस फिल्म से जुड़ी घटना के बारे में बात की।

विज्ञापन

Salman Khan KKBKKJ Actor reveals whether he shot shah rukh khan on the set of film karan arjun
करण-अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने फिल्म 'करण अर्जुन' के सेट पर शाहरुख खान के साथ घटी एक घटना का खुलासा किया। दरअसल, उनसे पूछा गया कि 'करण अर्जुन' के सेट पर क्या उन्होंने शाहरुख को गोली मार दी थी? सब उस समय घबरा गए थे कि अब वह तो गए। इस पर सलमान खान ने जवाब दिया कि नहीं ऐसा नहीं है। वह केवल एक घटना थी। इससे पहले सलमान ने शाहरुख की फिल्म 'पठान' की तारीफ करते हुए कहा था कि फिल्म की सफलता का श्रेय शाहरुख और आदित्य चोपड़ा से कोई नहीं छीन सकता।

Zarina Wahab: राबिया खान की चुनौती पर जरीना वहाब ने किया रिएक्ट, बोलीं- संतुष्टि के लिए जो चाहे कर सकती हैं


 
विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan KKBKKJ Actor reveals whether he shot shah rukh khan on the set of film karan arjun
सलमान खान - फोटो : Instagram

इसके साथ ही अभिनेता से सवाल किया गया कि वह अक्सर सेट पर अपनी मनमानी करते हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट, डायलॉग से लेकर डांस के स्टेप्स तक, सब अपनी मर्जी से बदल देते हैं। इस पर सलमान ने जवाब दिया कि वह डायरेक्टर के काम में इंटरफेयर नहीं करते, बल्कि उनकी मदद करते हैं। फिल्मों में उनके डायलॉग असल जिंदगी से जुड़े होते हैं, जिसे वह फिल्म में शामिल करते हैं।

Sooraj Pancholi: आरोप मुक्त होते ही सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूरज पंचोली, बप्पा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद


 
विज्ञापन

Salman Khan KKBKKJ Actor reveals whether he shot shah rukh khan on the set of film karan arjun
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें सलमान खान के वर्क फ्रंट की तो हाल ही में अभिनेता 'किसी का भाई किसी की जान में' नजर आए हैं। फिल्म में अभिनेता के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, शहनाज गिल, भूमिका चावला, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में हैं। वहीं अब अगली बार सलमान फिल्म 'टाइगर 3' में नजर आएंगे।

Samantha Ruth Prabhu: सामंथा रुथ के प्रशंसक ने अपने घर में बनवाया एक्ट्रेस का मंदिर, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed