फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan KKBKKJ actor greets fans on eid 2023 celebrates festival with family poses for grand frame

Salman Khan: सलमान खान ने परिवार के साथ खास अंदाज में मनाई ईद, अभिनेता का फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 22 Apr 2023 08:33 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 22 Apr 2023 08:33 PM IST
सार

सलमान खान ने फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। सलमान ने पहले तो अपने फैंस के साथ ईद मनाई, फिर परिवार के साथ त्योहार मनाते नजर आए।

विज्ञापन
Salman Khan KKBKKJ actor greets fans on eid 2023 celebrates festival with family poses for grand frame
सलमान खान का फैमिली फोटो - फोटो : Instagram

विस्तार

दुनिया भर में आज यानी 22 अप्रैल को ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। इस दौरान फिल्मी जगत के कई सितारे फैंस को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। इस कड़ी में सलमान खान ने भी फैंस को ईद की मुबारकबाद दी। सलमान ने पहले तो अपने फैंस के साथ ईद मनाई, फिर परिवार के साथ त्योहार मनाते नजर आए। ईद के मौके पर सलमान के परिवार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें अभिनेता अपने परिवार के सभी लोगों के साथ पोज देते नजर आए।

विज्ञापन


Shahid Kapoor: ब्लू टिक गायब होने पर शाहिद ने दिखाया कबीर सिंह का अंदाज, बोले- एलन तू वहीं रुक, मैं आ रहा हूं

विज्ञापन

Salman Khan KKBKKJ actor greets fans on eid 2023 celebrates festival with family poses for grand frame
सलमान खान - फोटो : Social media

परिवार मिलन की यह तस्वीर सलमान खान के बहनोई और अभिनेता आयुष शर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा की। इस तस्वीर में सलमान के अलावा हेलन, अभिनेता के माता-पिता सलीम खान और सलमा खान नजर आए। तस्वीर में सलमान के भाई अरबाज और सोहेल, बहनें अर्पिता खान शर्मा और अलवीरा खान अग्निहोत्री, बहनोई आयुष शर्मा और अतुल अग्निहोत्री, भतीजे निर्वाण, योहान खान और अयान अग्निहोत्री भी दिखे। साथ ही आयुष और अर्पिता के बेटे आहिल और बेटी आयत भी फैमिली फोटो का हिस्सा बनें।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma)



Rakhi Sawant: फैंस का फोन छीनकर भागीं राखी सावंत, हरकत देख भड़के नेटिजन्स ने लगा दी क्लास

Salman Khan KKBKKJ actor greets fans on eid 2023 celebrates festival with family poses for grand frame
सलमान खान-सलीम खान - फोटो : Social media

हर साल की तरह सलमान खान ने इस साल भी अपने फैंस को खास अंदाज में ईद की बधाई दी। सलमान ने शनिवार की शाम को अपने मुंबई स्थित आवास के बाहर खड़े प्रशंसकों को अपनी बालकनी से ग्रीट किया। अभिनेता के साथ उनके पिता सलीम खान भी नजर आए। इससे पहले सलमान ने सुपरस्टार आमिर खान के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी, जिसमें दोनों बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे। तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा था, 'चांद मुबारक।'

Rajkumar Santoshi: आमिर और ऋषि कपूर को लेकर राजकुमार संतोषी का खुलासा, बोले- सेट पर ऐसे करते थे व्यवहार

विज्ञापन

Salman Khan KKBKKJ actor greets fans on eid 2023 celebrates festival with family poses for grand frame
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता के फैमिली फोटो पर फैंस प्यार बरसा रहे हैं। वहीं बात करें अभिनेता की नई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के बारे में तो यह फिल्म सलमान की ईद को दिवाली नहीं बना पाई यानी दर्शकों को यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म में सलमान के साथ पूजा हेगड़े, वेंकटेश, जगपति बाबू, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम अहम भूमिका में नजर आए।

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने लुटाया फैंस पर प्यार, बालकनी में आकर किया ईद का सलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed