फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan kisi ka bhai kisi ki jaan actor shares black and white photo looks handsome pic viral on internet

Salman Khan: ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में हैंडसम लगे सलमान खान, फैंस बोले- इतना अच्छा दिखना बंद करो

Wed, 01 Mar 2023 02:05 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 01 Mar 2023 02:05 PM IST
सार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जो वायरल हो रही है। इस फोटो पर अब फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

विज्ञापन
Salman Khan kisi ka bhai kisi ki jaan actor shares black and white photo looks handsome pic viral on internet
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन जब भी वह अपनी कोई तस्वीर फैंस के साथ साझा करते हैं तो तुरंत ही इंटरनेट पर वायरल हो जाती है। इंटरनेट पर हर तरह उनकी ही चर्चा होती है। इन दिनों वह अपनी आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच दोबारा उन्होंने सोशल मीडिया का मैदान मार लिया है। दरअसल, अभिनेता ने अपनी एक तस्वीर साझा की है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन

सलमान का डैशिंग लुक
हाल ही सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की। तस्वीर को साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, 'ब्लैक एन व्हाइट'। इस तस्वीर में सलमान काफी हैंडसम लग रहे हैं। इसमें वह बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे पर खास ग्लो भी दिखाई दे रहा है। फैंस अब अभिनेता की तस्वीर पर दिल खोल कर प्यार बरसा रहे हैं।
Barkha-Indraneil: बेइंतहा प्यार के बाद अलग क्यों हुए बरखा- इंद्रनील? 13 साल शादी के बाद टूटा खूबसूरत रिश्ता
 

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस ने बरसाया प्यार
सलमान खान की तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'सलमान इतना अच्छा दिखना बंद करो।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लव यू मेरी जान सलमान।' एक ने लिखा, 'गजब का जलवा है सर आपका।' एक फैन ने कमेंट किया, 'आप दुनिया के सबसे हैंडसम व्यक्ति हो।' वहीं कुछ यूजर्स सलमान को उनकी आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए शुभकामनाएं देते नजर आए। साथ ही कुछ फैंस ने कमेंट किया कि वह उनकी फिल्म को देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकते हैं।

इंदौर टेस्ट मैच में ढेर हुई IND टीम की पारी, भड़के फैंस, मीम्स वायरल

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान'  24 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म में अभिनेत्री पूजा हेगड़े अभिनेता के साथ मुख्य भूमिका में हैं। सलमान और पूजा के अलावा फिल्म में पलक तिवारी, शहनाज गिल, जगपति बाबू समेत कई दिग्गज सितारे अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। 'किसी का भाई किसी की जान' का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है।

फॉर्मल लुक में ब्रालेट पहन कयामत ढाती नजर आईं नेहा मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed