फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan actor says he is unlucky in love gave statement on his love status

Salman Khan: 'प्यार में बदकिस्मत' हैं सलमान, बोले- मैं जिसे चाहता था वह मुझे जान कहे, वह भी मुझे भाई कहती है

Fri, 28 Apr 2023 12:26 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 28 Apr 2023 12:26 PM IST
सार

एक इंटरव्यू में सलमान खान अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात करने वाले हैं। एपिसोड में अभिनेता बताएंगे कि आखिर वह इस समय सिंगल हैं या मिंगल।

विज्ञापन
Salman Khan: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan actor says he is unlucky in love gave statement on his love status
सलमान खान - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान की लव लाइफ पर अक्सर चर्चा होती रहती है। उनका दिल आज तक कई अभिनेत्रियों के लिए धड़का है, लेकिन वह अभी भी सिनेमा की दुनिया के मोस्ट एलिजिबल बैचलर हैं। सलमान का दिल कई बार टूटा है और इस बात का खुलासा खुद अभिनेता ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया है। 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए सुर्खियां बटोर रहे सलमान खान जल्द ही एक शो में शिरकत करने वाले हैं, जिसमें उनसे उनकी लव लाइफ को लेकर कई तरह के सवाल किए गए। शो के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान इन सवालों के जवाब देते नजर आए।

विज्ञापन

प्यार में बदकिस्मत हैं सलमान
सामने आई छोटी सी प्रोमो वीडियो में एंकर ने सलमान से फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर उनके 'मूव ऑन' वाले कमेंट के बारे में पूछा और कहा कि वह पिछले कई वर्षों से एक को छोड़कर, दूसरी अभिनेत्री पर जा रहे हैं। इस सवाल पर सलमान हंस पड़े और बस इतना कहा, 'मैं प्यार में बदकिस्मत हूं सर।'
विज्ञापन

Jiah Khan Case Verdict Live: जिया खान मामले में अब 12.30 बजे आएगा फैसला, एक्ट्रेस की मां दाखिल करेंगी दलीलें
विज्ञापन
विज्ञापन


आजकल मैं सिर्फ भाई हूं..
प्रोमो के अगले पार्ट में होस्ट ने पूछा, 'आजकल आपकी जान कौन है? आप किसके लिए कमिटेड हैं?' इस पर सलमान ने कहा, 'सर आजकल मैं सिर्फ भाई हूं।' अभिनेता के इतना कहते ही वहां पर बैठे सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। सलमान ने कहा, 'जिन्हें मैं चाहता था कि वह मुझे जान कहें, वह भी मुझे भाई कह रही हैं। तो अब मैं क्या करूं?'
Jiah Khan Case: 'अब खोने को और कुछ नहीं बचा...' सुसाइड नोट में जिया के दर्दभरे अल्फाज ला देंगे आंखों में आंसू

इन फिल्मों में नजर आएंगे सलमान
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को हाल ही में फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में देखा गया था। इस फिल्म को समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक किसी की भी अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली है। सिनेमाघरों में एक हफ्ते के बाद फिल्म का कुल  कलेक्शन 90.15 करोड़ रुपये हो गया है। 'किसी का भाई किसी की जान' तमिल फिल्म वीरम का हिंदी रीमेक है। इस साल सलमान की दो और फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। सलमान खान की दूसरी रिलीज यश राज फिल्म्स की 'टाइगर 3' होगी, जिसमें कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं।  
Jiah Khan Suicide Case: जिया खान की मौत से सूरज के फंसने और अब फैसले की घड़ी तक, टाइमलाइन में समझें पूरा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed