फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actor fan trying to shake his hand Bodygaurd Shera pushes him away

Salman Khan: फैन की इस हरकत पर गुस्साए भाईजान, बॉडीगार्ड शेरा ने दिया जोरदार धक्का, वीडियो वायरल

Thu, 27 Apr 2023 01:19 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 27 Apr 2023 01:19 PM IST
सार

दुबई में ईद मनाने के बाद सलमान खान मुंबई लौट आए, जहां सुपरस्टार का स्वागत करने के लिए प्रशंसकों की भीड़ जमा थी। 

विज्ञापन
Salman Khan: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actor fan trying to shake his hand Bodygaurd Shera pushes him away
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। लेकिन इन चर्चाओं के बीच अब सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फैन से नाराज हो गए। एक फैन उनसे हाथ मिलाने की कोशिश कर रहा था, जिस पर भाईजान को गुस्सा आ गया। वीडियो मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का है, जिसमें सलमान दुबई से लौटते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

Salman Khan: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actor fan trying to shake his hand Bodygaurd Shera pushes him away
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

दुबई से लौटे सलमान को एयरपोर्ट पर मिलने फैंस की भीड़ पहुंची थी। इस भीड़ में बहुत से फैंस सलमान खान से मिलने और उनसे हाथ मिलाने की कोशिश रहे थे। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सुपरस्टार के चारों ओर प्रशंसकों की भीड़ जमा है और एक लगातार प्रशंसक सलमान से हाथ मिलाने की बार-बार कोशिश कर रहा है। जैसे ही वह ऐसा करता है सलमान खान उसकी तरफ घूर के देखते हैं और इतने में ही अभिनेता के बॉडीगार्ड शेरा फैन को धक्का मारकर दूर धकेल देते हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Voompla (@voompla)

विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actor fan trying to shake his hand Bodygaurd Shera pushes him away
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। कोई सलमान की तरफदारी कर रहा है, तो कोई उन्हें ट्रोल भी कर रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'भाई का स्वैग तो देखो।', वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'क्यों लोग इतना भाव देते हैं इनको।' आपको बता दें, धमकी भरे कॉल और ईमेल मिलने के बाद से सलमान की सुरक्षा टीम हाई अलर्ट पर है। इस समय अभिनेता को Y+ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है और वह आजकल कहीं भी बुलेटप्रूफ गाड़ी में ही जाते हैं।
Priyanka Chopra: पति निक जोनस के कॉन्सर्ट में प्रियंका ने मचाया धमाल, फैंस बोले- उनकी नंबर वन चीयरलीडर

विज्ञापन

Salman Khan: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actor fan trying to shake his hand Bodygaurd Shera pushes him away
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : social media

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान की 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को ईद के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, वेंकटेश, जगपति बाबू, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम और अन्य कलाकार भी हैं। फिल्म को समीक्षकों से लेकर दर्शकों तक की खराब समीक्षा मिली थी और यह बॉक्स ऑफिस पर भी सुस्ती से आगे बढ़ रही है।
Chrisann Pereira: शारजाह जेल से रिहा हुईं क्रिसन परेरा, 48 घंटे में हो सकती है अभिनेत्री की भारत वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed