फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Chrisann Pereira: actress released from Sharjah Jail UAE First video Call With Family watch clip

Chrisann Pereira: शारजाह जेल से रिहा हुईं क्रिसन परेरा, 48 घंटे में हो सकती है अभिनेत्री की भारत वापसी

Thu, 27 Apr 2023 10:46 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 27 Apr 2023 10:46 AM IST
सार

क्रिसन के भाई केविन परेरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी मां वीडियो कॉल पर अभिनेत्री से बात करते हुए खुशी से झूम रही हैं। बता दें, क्रिसन जेल से रिहा हो गई हैं।

विज्ञापन
Chrisann Pereira: actress released from Sharjah Jail UAE First video Call With Family watch clip
क्रिसन - फोटो : social media

विस्तार

'सड़क 2' और 'बाटला हाउस' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री   क्रिसन परेरा को लेकर पिछले दिनों एक ऐसी खबर आई थी, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया था। क्रिसन परेरा को बीते दिनों यूएई पुलिस ने  ड्रग्स के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि, अब खबर है कि अभिनेत्री को बीते दिन जेल से रिहा कर दिया गया है। क्रिसन के भाई केविन परेरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें शारजाह जेल से रिहा होने के बाद क्रिसन अपने परिवार संग बात करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

खुशी से झूम उठीं क्रिसन की मां
क्रिसन के भाई केविन परेरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, अभिनेत्री शारजाह जेल से रिहा होने के बाद वीडियो कॉल पर वह अपनी मां से बात करती दिखाई दे रही हैं। बेटी से बात कर उनकी मां खुशी से झूमती नजर आ रही हैं। केविन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'क्रिसन आजाद है!!! वह अगले 48 घंटे में भारत में होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kevin Pereira (@kevin.pereira8)



48 घंटे में भारत लौटेंगी क्रिसन
साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि जब उनकी मां और परिवार के अन्य सदस्य क्रिसन से बात कर रहे थे, तो अभिनेता की आंखों में आंसू आ गए। उनकी मां प्रमिला परेरा कहती हैं, 'तुम आजाद हो।' मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त लखमी गौतम ने कहा कि अभिनेत्री के 48 घंटे के भीतर भारत लौटने की उम्मीद है।
Priyanka Chopra: आलिया संग मेट गाला 2023 में शामिल होंगी प्रियंका, रेड कार्पेट पर खास अंदाज में बिखेरेंगी जलवा

क्रिसन को फंसाया गया था
क्रिसन परेरा को एक अप्रैल को शारजाह हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था। मुंबई अपराध शाखा को बाद में पता चला कि एक कुत्ते को लेकर हुए झगड़े के बाद अभिनेत्री को एक बेकरी मालिक ने बदला लेने के लिए फंसाया था। पुलिस ने बेकरी के मालिक एंथनी पॉल और एक बैंक में असिस्टेंट मैनेजर राजेश बोभाटे को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने क्रिसन परेरा को फंसाने में एंथनी की मदद की थी।
Bhumika Chawla: जब यश चोपड़ा ने 'धक-धक गर्ल' से की भूमिका चावला की तुलना, खुशी से फूली नहीं समाई थीं अभिनेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed