फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan' jai ho look not out

फिल्म 'जय हो' के साथ सलमान का नया 'खेल'

Wed, 04 Dec 2013 04:11 PM IST
अमर उजाला,मुंबई
अमर उजाला,मुंबई Updated Wed, 04 Dec 2013 04:11 PM IST
विज्ञापन
salman khan' jai ho look not out

सलमान खान की अगली फिल्म का सबको बेसब्री से इंतजार है। उनके फैन्स सोच रहे हैं कि आखिर कब सलमान की ‘जय हो’ का पहला लुक जारी होगा क्योंकि फिल्म तो अगले साल 26 जनवरी को रिलीज होनी है।

विज्ञापन


ऐसे में अब दो महीने भी बाकी नहीं हैं और फिल्म का प्रमोशन तक शुरू नहीं हुआ है। सोहेल खान और इरोज इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। सोहेल फिल्म के निर्देशक भी हैं।
विज्ञापन


इन दिनों चलन है कि निर्माता फिल्म के पोस्टर महीनों पहले ही सोशल मीडिया में जारी कर देते हैं और दो महीने पहले तो फिल्म का जोरदार प्रमोशन शुरू हो जाता है। उल्लेखनीय है कि सलमान की आखिरी फिल्म ‘दबंग 2’ 2012 में रिलीज हुई थी। 2013 जा रहा है और सलमान सिनेमाघरों में नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे ‘जय हो’ की शूटिंग अभी चल रही है। सलमान के नजदीकी सूत्रों के अनुसार, ‘खुद सलमान अपने प्रशंसकों की बेताबी को समझ रहे हैं, लेकिन सच यह है कि फिल्म की शूटिंग अभी खत्म न हो पाने के कारण इसका पोस्टर तक तैयार नहीं हुआ है।

ऐसा लगता है कि खुद सलमान फिल्म प्रमोशन के लिए नया 'खेल' खेल रहे हैं। शायद वह भी चाहते हैं कि उनकी फिल्म को लेकर लोगों की दिलचस्पी कुछ इसी अंदाज में बढ़े।’

वैसे ध्यान देने की बात यह है कि कि अगले साल जनवरी-फरवरी में रिलीज होने वाली फिल्मों के प्रमोशन सोशल मीडिया और टीवी पर शुरू हो चुके हैं।

जनवरी में अली जफर-यामी गौतम की फिल्म ‘टोटल स्यापा’ और भूषण  कुमार की ‘यारियां’ रिलीज होने को है। दोनों के थियेटर ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं। फिल्में चर्चा में भी हैं।

इसी तरह से रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा की ‘गुंडे’, विद्या बालन की ‘शादी के साइड इफेक्ट्स’ और अध्ययन सुमन की ‘हार्टलैस’ भी फरवरी में रिलीज होने वाली है। फरवरी में ही इम्तियाज अली की रणदीप हुड्डा-आलिया भट्ट स्टारर ‘हाई-वे’ के वीडियो ब्लॉग इन दिनों सोशल साइटों पर चर्चा पा रहे हैं।

ऐसे में 26 जनवरी को रिलीज होने वाली ‘जय हो’ की तस्वीर भी अभी तक सिने-प्रेमियों तक नहीं पहुंची है, यह लोगों के लिए आश्चर्य का सबब है।

सूत्रों का कहना है कि सलमान इस बार कुछ बहुत खास करने जा रहे हैं। जिसे देख कर सब लोग चौंक जाएंगे। हालांकि फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों का मानना है कि सलमान का किसी फिल्म से जुड़ा होना ही अपने आप में उसकी पब्लिसिटी है।

ऐसे में ‘जय हो’ के बारे किसी को अलग से कुछ बताने या प्रचार करने की कोई ज्यादा जरूरत नहीं है।
बीते पखवाड़े चर्चा थी कि सलमान की फिल्म का ट्रेलर सोशल साइटों पर रिलीज होने वाला है।

लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब खबर है कि ‘जय हो’ का ट्रेलर सलमान 5 दिसंबर को मुंबई के एक सिंगल स्क्रीन थियेटर, चंदन सिनेमा में रिलीज करने जा रहे हैं।

सूत्रों की मानें तो सलमान ने अपने करीब एक हजार फैन्स की मौजूदगी में यह ट्रेलर रिलीज करने की योजना बनाई है। इन फैन्स को खास मेहमान बना कर थियेटर में लाया जाएगा।


बताया जा रहा है कि सलमान अपनी लोकप्रियता को इस बार पूरी तरह भुनाना चाहते हैं। वे ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘कृष-3’ के रिकॉर्ड तोड़ कर बॉक्स ऑफिस पर फिर अपनी बादशाहत का सिक्का जमाना चाहते हैं।

वह जानते हैं कि मल्टीप्लेक्स में तो लोग उनकी फिल्म देखने जाते हैं, मगर असली दर्शक सिंगल स्क्रीन थियेटरों के हैं, जो उन्हें जी-जान से चाहते हैं।

ऐसे में सलमान ने इस बार मल्टीप्लेक्स में अपनी फिल्म के फर्स्ट लुक को सबके सामने लाने के बजाए सिंगल स्क्रीन को चुना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed