फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan in Rajkumar Santoshi's next movie

मुश्किल में फंसे निर्माता को चाहिए सलमान का साथ

Mon, 28 Mar 2016 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई Updated Mon, 28 Mar 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan in Rajkumar Santoshi's next movie

आजकल हर फ्लॉप फिल्ममेकर अपनी नैया को आगे बढ़ाने के लिए सलमान खान का साथ चाहता है। ऐसे ही निर्देशकों की कतार में राजकुमार संतोषी का नाम भी शामिल हो गया है। खबर है कि पिछले कुछ दिनों में संतोषी ने सलमान के साथ तीन मुलाकातें कीं। बीते हफ्ते तो वह अपने राइटरों की टीम को भी सलमान से मिलाने उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में ले गए। सलमान को संतोषी का एक आइडिया पसंद आया है और वह उसे अपने अंदाज में लिखवाना चाहते हैं।

विज्ञापन


सलमान ने संतोषी के साथ फिल्म अंदाज अपना अपना (1994) में काम किया था। घायल, दामिनी, पुकार और खाकी जैसी फिल्में बनाने वाले संतोषी की शाहिद कपूर स्टारर पिछली फिल्म फटा पोस्टर निकला हीरो फ्लॉप हो गई थी। तब से वह कुछ नया करने की सोच रहे हैं। इस बीच वह असगर वजाहत के लोकप्रिय नाटक जिन लाहौर नहीं वेख्या वो जन्म्याई नहीं के फिल्मी रूपांतरण पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन


लाहौर के एक हिंदू और एक मुस्लिम परिवार की इस कहानी के लिए संतोषी ने अनिल कपूर से बातचीत की थी, परंतु बात बनी नहीं। इसके बाद संतोषी ने आमिर खान को फिल्म में लेने की कोशिश की लेकिन वह भी न हो सका। संतोषी अब सलमान को लेकर कॉमिक फिल्म की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed