सलमान खान ने आहत की धार्मिक भावनाएं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान एक फिर से एक और परेशानी में पड़ गए है। इस बार उनके खिलाफ एक समुदाय की भावना आहत करने का आरोप लगा है, और इसी के चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस पूरे विवाद पर अभी तक सलमान का पक्ष नहीं आ पाया है।
ये शिकायत दर्ज कराई है मोहम्मद असीम मोहम्मद आरिफ ने, जिसके बाद सलमान के खिलाफ आईपीसी की धारा 295 ए (धार्मिक भावना को आहत करने) के तहत मामला दर्ज किया गया।
मामला है अरबी शब्द का
शिकायतकर्ता के अनुसार सलमान के एनजीओ बीइंग ह्यूमन ने हाल में मुंबई में एक फैशन शो का आयोजन किया था जहां एक मॉडल ने रैंप पर चलने के दौरान एक टी शर्ट पहन रखा था जिसपर अरबी का कोई शब्द लिखा हुआ था। आरिफ का दावा है कि इसने मुस्लिम समुदाय की भावना को चोट पहुंचाई।
जांच अधिकारी दिलीप चव्हाण ने शिकायत मिलने की पुष्टि की और कहा कि जांच जारी है। अब देखना यह है कि सलमान खान अब इस विवाद से किस तरह से बच निकलते हैं।