{"_id":"2823b1aa-deef-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"salman-khan-ignores-sooraj-pancholi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सूरज पंचोली से दूरी बनाएंगे सलमान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब सूरज पंचोली से दूरी बनाएंगे सलमान खान
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 27 Jun 2013 12:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलमान खान अब अपनी इमेज को ठीक करने को लेकर गंभीर हैं। इसलिए अब वह उस फिल्म से अपना पल्ला झाड़ सकते हैं जिसमें वह आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को बतौर हीरो लॉन्च कर रहे थे।
विज्ञापन
सलमान खान ने अभी अपनी एक वेबसाइट लॉन्च की है। इस वेबसाइट को शुरू करने का मकसद 'हिट एंड रन' केस में अपना पक्ष लोगों के सामने रखने का है। सलमान चाहते हैं कि उनके ऊपर एक बुरे व्यक्ति का ठप्पा न लगे।
विज्ञापन
इमेज सुधारने की इसी कवायद में सलमान खान अब आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली से भी दूरी बना सकते हैं। सलमान सूरज पंचोल और सुनील शेट्टी की बेटी को लेकर एक फिल्म बनाने वाले थे।
विज्ञापन
बीइंग ह्रयूमन बैनर तले बनने वाली इस फिल्म को सुभाष घई निर्देशित करने वाले हैं। इधर जब से सूरज का नाम जिया खान सुसाइड केस से जुड़ा, तब से इस फिल्म में सलमान की दिलचस्पी कम हो गयी है।
वह इस फिल्म के बारे में कोई बात नहीं करना चाहते। सूत्रों के अनुसार सुभाष घई तो इस फिल्म को बनाने के लिए उत्सुक हैं लेकिन सलमान की दिलचस्पी इस फिल्म को लेकर कम हो गई है।
हालांकि इस फिल्म पर अंतिम फैसला तभी हो पाएगा जब सूरज पंचोली जेल से रिहा होंगे। इस फिल्म की शूटिंग अगस्त-सितंबर से शुरू होनी थी।