फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan hit-and-run case hearing adjourned till July 20

सलमान जेल जाएंगे या नहीं, ईद के बाद होगी सुनवाई

Mon, 13 Jul 2015 06:53 PM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan hit-and-run case hearing adjourned till July 20

सलमान खान के चर्चित 'हिट एंड रन' केस में सजा के खिलाफ अभिनेता सलमान खान की याचिका पर आज फिर से सुनवाई टल गई। सलमान को 'हिट एंड रन' केस में पांच साल की सजा हुई है। फिलहाल सलमान जमानत पर रिहा हैं। इस केस में अगली सुनवाई अब 20 जुलाई को होगी।

विज्ञापन


20 जुलाई को ही अब ये फैसल होगा कि सलमान की सजा रद्द होती है या सलमान जेल जाते हैं। सलमान खान ने हाईकोर्ट में अपील की है कि उन्हे जो पांच साल की सजा सेशन कोर्ट ने सुनाई है उसे रद्द कर दिया जाए।
विज्ञापन


सलमान ने जो याचिका दायर की है उसमें उन्होने कहा है मेरे ऊपर हजारों लोगों के रोजगार निर्भर करते हैं, अगर मुझे सजा होती है तो वे सभी बेरोजगार हो जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान ने याचिका में कहा है कि मैं सिर्फ फिल्म ही नहीं बल्कि सामाजिक कार्यों से भी जुड़ा हूं, मैने गरीब लोगों के लिए काफी काम किए हैं। सलमान ने अपनी सजा को रद्द कर आर्थिक जुर्माने की गुहार लगाई है।

कोर्ट ने नहीं मानीं सलमान के वकील की दलील

Salman Khan hit-and-run case hearing adjourned till July 20

हिट एंड रन केस में सेशन कोर्ट ने सलमान खान को दोषी ठहराते हुए पांच साल कैद की सजा सुनाई है, जिसपर हाइकोर्ट ने रोक लगाई हुई है। सलमान के वकील ने जोधपुर कोर्ट में सलमान के अन्य मुकदमें में व्यस्त होने के कारण 27 जुलाई तक का समय मांगा था।

लेकिन कोर्ट ने सलमान खान के वकील की इस बात को नहीं माना। कोर्ट ने 20 जुलाई की तारीख दी और को मुकदमें से जुडी सभी फाइलें भी पेश करने को कहा। हाईकोर्ट ने 13 वर्ष पुराने मामले में सलमान को सुनाई गई पांच साल कारावास की सजा पर आठ मई को रोक लगाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed