{"_id":"5ac89af44f1c1bd3618b5e95","slug":"salman-khan-gets-bail-and-alien-copied-his-dance-style-on-dame-tu-cosita","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जमानत मिलते ही सलमान के फैन क्लब ने ठोंका दावा, एलियन ने किया 'भाईजान' का डांस स्टाइल कॉपी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जमानत मिलते ही सलमान के फैन क्लब ने ठोंका दावा, एलियन ने किया 'भाईजान' का डांस स्टाइल कॉपी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Apr 2018 04:03 PM IST
विज्ञापन
काला हिरण मामले में सलमान खान को जमानत मिलते ही उनके फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। हद तो तब हो गई जब उनके एक फैंस क्लब ने अपने एक दावे को तेज कर दिया जो उन्होंने तीन दिन पहले ठोंका था। 'भाईजान' के फैंस का कहना है कि एक एलियन ने सल्लू भाई के डांस स्टाइल को कॉपी किया है।
Trending Videos
सलमान खान के फैन क्लब का दावा है कि जिस एलियन को सारे सेलिब्रिटी फॉलो कर रहे हैं उसने सलमान का डांस कॉपी किया है। अपनी बात साबित करने के लिए इंस्टाग्राम पर सलमान खान फैन क्लब ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसे देखकर आपके चेहरे पर मुस्कुराहट आ ही जाएगी।
Watch #DameTuCosita ft. #SalmanKhan 😎
A post shared by Salman Khan (@salmankhanfanclub) on
फैंस ने सलमान के ऐसे डांस क्लिप्स को कम्पाइल किया गया है जो कि एलियन के मूव्स से मेल खाता है। लग रहा है जैसे एलियन के एक-एक स्टेप्स को तो सलमान पहले ही कर चुके हैं। इस मजेदार वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक इसे 145,144 बार देखा जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें कि इस वक्त पूरा बॉलीवुड एलियन के डांस करते नजर आ रहा है। 'डैम टू कोसीता' गाने पर एलियन के साथ क्रिकेटर रोहित शर्मा और एक्ट्रेस यामी गौतम जैसे सेलिब्रिटि तक डांस कर चुके हैं।