फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman khan get engaged!

सलमान खान ने की सगाई, विदेशी मीडिया में छाई खबरें

Mon, 19 Oct 2015 03:50 PM IST
अमर उजाला नेटवर्क/मुंबई
अमर उजाला नेटवर्क/मुंबई Updated Mon, 19 Oct 2015 03:50 PM IST
विज्ञापन
salman khan get engaged!

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रोमन मीडिया से आ रही खबरों के अनुसार सलमान ने अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर से गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है।

विज्ञापन


दरअसल कुछ समय पहले लूलिया के हाथ में अंगूठी देखी गई थी जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान और लूलिया ने सगाई कर ली है।

सलमान और लूलिया अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा गया है। लूलिया फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग के समय सेट पर भी देखी गईं थीं।
विज्ञापन

साल के शुरु में आई थी खबरें

salman khan get engaged!

पिछले साल सलमान की बहन अर्पिता की शादी में भी लूलिया पहुंचीं थीं। वह सलमान के पूरे परिवार से मिल चुकी हैं। सलमान के पिता सलीम खान को लूलिया पसंद भी हैं। खबर तो यह भी थी कि लूलिया सलमान के फॉर्म हाउस में कुछ दिनों तक रही भी थीं।

इसी साल के शुरुआत में भी ऐसी खबरें आईं थी कि सलमान ने शादी का मन बना लिया और इस साल के अंत तक वह अपनी गर्लफ्रेंड से गुपचुप तरीके से शादी कर लेंगे।

फिलहाल इसकी पुष्टि सलमान और लूलिया में से किसी ने भी नहीं की है। वैसे, लूलिया की शादी रोम के मारियस मोगा से हो चुकी है। मारियस मोगा गीतकार, गायक और निर्माता हैं।

वह यूरोप में रहते हैं। हालांकि, इस बात पर अभी संशय है कि लूलिया ने मारियस से तलाक लिया है या नहीं। लूलिया ने पिछले साल फिल्म ‘ओ तेरी’ में एक आइटम नंबर भी किया है। इस फिल्म को सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया था

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed