सलमान खान ने की सगाई, विदेशी मीडिया में छाई खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के प्रशंसकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रोमन मीडिया से आ रही खबरों के अनुसार सलमान ने अपनी गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर से गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है।
दरअसल कुछ समय पहले लूलिया के हाथ में अंगूठी देखी गई थी जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि सलमान और लूलिया ने सगाई कर ली है।
सलमान और लूलिया अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा गया है। लूलिया फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग के समय सेट पर भी देखी गईं थीं।
साल के शुरु में आई थी खबरें
पिछले साल सलमान की बहन अर्पिता की शादी में भी लूलिया पहुंचीं थीं। वह
सलमान के पूरे परिवार से मिल चुकी हैं। सलमान के पिता सलीम खान को लूलिया
पसंद भी हैं। खबर तो यह भी थी कि लूलिया सलमान के फॉर्म हाउस में कुछ दिनों
तक रही भी थीं।
इसी साल के शुरुआत में भी ऐसी खबरें आईं थी कि सलमान ने
शादी का मन बना लिया और इस साल के अंत तक वह अपनी गर्लफ्रेंड से गुपचुप
तरीके से शादी कर लेंगे।
फिलहाल इसकी पुष्टि सलमान और लूलिया में से किसी
ने भी नहीं की है। वैसे, लूलिया की शादी रोम के मारियस मोगा से हो चुकी है।
मारियस मोगा गीतकार, गायक और निर्माता हैं।
वह यूरोप में रहते हैं।
हालांकि, इस बात पर अभी संशय है कि लूलिया ने मारियस से तलाक लिया है या
नहीं। लूलिया ने पिछले साल फिल्म ‘ओ तेरी’ में एक आइटम नंबर भी किया है। इस
फिल्म को सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया था