{"_id":"6aeea875e95281a4bc0ebe22","slug":"salman-khan-explains-how-the-film-new-song-will-be-fit-in-war-film-like-maatrubhumi-2026-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मातृभूमि: युद्ध-फिल्म में कैसे फिट बैठता है 'तेरी ब्यूटी' गाना? फैंस के सवाल का सलमान खान ने दिया जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मातृभूमि: युद्ध-फिल्म में कैसे फिट बैठता है 'तेरी ब्यूटी' गाना? फैंस के सवाल का सलमान खान ने दिया जवाब
Sat, 07 Nov 2026 09:58 AM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sat, 07 Nov 2026 09:58 AM IST
सार
- सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' की रिलीज डेट फाइनल हो गई है।
- फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के कर्नल बी. संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं।
- अभिनेता के मुताबिक मेकर्स नहीं चाहते कि दर्शकों को फिल्म के दौरान ब्रेक लेने का कोई मौका मिले।
विज्ञापन
मातृभूमि
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
शुक्रवार को फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान पहुंचे। सुपरस्टार ने फिल्म को लेकर चल रही अटकलों और चर्चाओं पर बात की। उन्होंने इस सवाल का जवाब दिया कि युद्ध पर आधारित फिल्म में 'तेरी ब्यूटी' जैसा गाना क्यों है।
विज्ञापन
Trending Videos
'तेरी ब्यूटी' पर क्या बोले सलमान
सलमान ने माना कि कई लोग सोच रहे होंगे कि 'मातृभूमि' जैसी फिल्म में 'तेरी ब्यूटी' जैसा गाना कैसे फिट बैठता है। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि हर कोई सोच रहा है कि 'मातृभूमि' में 'तेरी ब्यूटी' कैसे फिट होता है। क्या सबके मन में यही सवाल नहीं है? जब आप फिल्म देखेंगे, तो समझ जाएंगे कि यह कैसे फिट बैठता है। यह गाना तब आता है जब एक अफसर और कई सैनिक अपनी पत्नियों की तारीफ कर रहे होते हैं। हमने आपको जो भी गाने दिखाए हैं फिल्म में उनके विजुअल्स बहुत कम होंगे।'

- फोटो : यूट्यूब
पहले क्यों नहीं दिखाए फिल्म के हालात
उन्होंने इस बात पर भी मजाक किया कि 'मातृभूमि' का प्रमोशन काफी समय से चल रहा है। उन्होंने कहा, 'मुझे पता है कि आपको लग रहा होगा कि हमने 1400 गाने रिलीज कर दिए हैं, मगर इसके पीछे एक वजह है। मुझे यकीन है कि आप सभी को पता होगा। आज हम सब कुछ साफ कर देंगे। हम फिल्म के हालात पहले से नहीं दिखा सकते थे। जब आप फिल्म देखेंगे, तो समझ जाएंगे कि ये सब कैसे फिट बैठते हैं। हम अभी इन गानों के पीछे के हालात का खुलासा नहीं कर सकते।'

ब्रेक नहीं लेने देना चाहते मेकर्स
सलमान ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि मेकर्स नहीं चाहते थे कि दर्शकों को फिल्म के दौरान ब्रेक लेने का कोई मौका मिले। उन्होंने कहा, 'अक्सर ऐसा होता है कि जब आप म्यूजिक चैनलों पर पूरा गाना देख लेते हैं और फिर फिल्म देखते हैं, तो आपको लगता है कि आप इसे पहले ही देख चुके हैं। तब आपका मन करता है कि बाथरूम या सिगरेट ब्रेक ले लें। हम आपको ऐसा कोई मौका नहीं देना चाहते। बस अपनी जगह पर टिके रहें और पूरी फिल्म देखें।'

'मातृभूमि' की स्टारकास्ट
- 'मातृभूमि' का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है और इसे सलमान खान ने अपने बैनर 'सलमान खान फिल्म्स' के तहत प्रोड्यूस किया है।
- इसमें चित्रांगदा सिंह, मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया, अभिलाष चौधरी, अभिश्री सेन, जावेद खान और विपिन भारद्वाज भी हैं।
- फिल्म में काफी बदलाव किए गए हैं। पहले इसका नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था।
- कहा जा रहा था कि इसमें भारत और चीन के बीच हुई झड़पों को दिखाया जाएगा।
- अब यह फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।