फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan eid 2013: Will mental release?

शूटिंग में देरी, ईद पर नहीं रिलीज हो पाएगी 'मेंटल'

Mon, 18 Feb 2013 01:53 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 18 Feb 2013 01:53 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan eid 2013: Will mental release?

पिछले कई सालों में ऐसा पहली बार होगा जब ईद पर सलमान खान की कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी। यह इसलिए हो रहा है क्योंकि ईद के मौके पर आने वाली उनकी फिल्म 'मेंटल' की शूटिंग में देरी हो रही है। शूटिंग में देर होने से फिल्म अपने तय समय पर रिलीज नहीं हो पाएगी।

विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों से सलमान स्टारर सोहेल खान की फिल्म 'मेंटल' की शूटिंग के अटक जाने की खबर आ रही थी लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म की शूटिंग दुबई में शुरु होने वाली है। सलमान जल्द ही इसके लिए दुबई जा रहे हैं। दुबई में 'मेंटल' फिल्म के एक गाने के अलावा कुछ एक्शन दृश्यों की शूटिंग होनी है।
विज्ञापन

 
हालांकि इस बारे में निर्देशक सोहेल खान कोई भी जानकारी देने से बचते हुए कहते हैं कि पहले फिल्म की शूटिंग शुरु होगी तो ही मैं इस पर बात करना चाहूंगा। अभी मेरा पूरा फोकस फिल्म को शुरू करने को लेकर है। मैं जल्द से जल्द इस फिल्म को पूरा करना चाहता हूं। गौरतलब है कि 'मेंटल' की शूटिंग की डेट्स आगे बढने की वजह से पिछले चार साल में यह पहली बार होगा जब सलमान की कोई फिल्म ईद पर रिलीज नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed