Sikandar New Song: टाइटल ट्रैक में 'सिकंदर' ने किया जबर्दस्त डांस, सलमान की फिल्म का नया गाना रिलीज
Sikandar New Song: फिल्म सिकंदर का नया गाना रिलीज हो गया है। इस गाने में सलमान खान और रश्मिका मंदाना जमकर डांस करते हुए नजर आए हैं।
विस्तार
सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का गाना 'नाचे सिकंदर' रिलीज हो गया है। गाने ने आते ही फैंस के बीच हंगामा मचाना शुरू कर दिया है। हाल ही में इसका टीजर जारी किया गया था, जिसकी वजह से प्रशंसक पहले से ही काफी ज्यादा उत्साहित थे।
इस गाने में सलमान अपने खास अंदाज और जोरदार डांस मूव्स के साथ स्क्रीन पर छा गए हैं। रश्मिका मंदाना ने अपनी खूबसूरती और बेहतरीन डांस से उनका भरपूर साथ दिया है। गाने के हुक स्टेप्स मशहूर 'डबके' डांस से प्रेरित हैं।
Vikram Bhatt: ‘मैं पत्नी को अपने जीवन में नहीं रखना चाहता था क्योंकि…’ निर्देशक ने अपनी बीमारी का किया खुलासा
View this post on Instagram
शानदार सेट्स और तुर्की के मशहूर डांसर्स की मौजूदगी ने इसे गाने में चार चांद लगा दिए हैं। कोरियोग्राफर अहमद खान ने इसमें तुर्की स्टाइल जैसा फील डाला है, जिसकी वजह से गाना और भी ज्यादा खास बन गया है।
Chiranjeevi: बड़ा धमाल मचाने को तैयार चिरंजीवी, फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल, दिलचस्प पृष्ठभूमि तैयार
गाने का म्यूजिक जैम8 ने तैयार किया है। समीर ने इसके बोल लिखे हैं। इसे अमित मिश्रा, आकासा और सिद्धांत मिश्रा ने अपनी आवाजों से सजाया है। फिल्म की बात करें तो सलमान की 'सिकंदर' इस साल ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। फिल्म में सलमान और रश्मिका के साथ काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और सत्यराज भी हैं।
Ratna Pathak Shah: ‘माया साराभाई’ के किरदार से पाई शोहरत, जानिए रत्ना की फिल्मों से लेकर लव स्टोरी तक सबकुछ