फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Pankaj Tripathi gets emotional on daughter Aashi debuts in Rang Daaro music video said Can not wait journey

Pankaj Tripathi: बेटी आशी के म्यूजिक वीडियो के डेब्यू पर इमोशनल हुए पंकज त्रिपाठी, बोले- उसकी जर्नी देखने...

Tue, 18 Mar 2025 12:29 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 18 Mar 2025 12:29 PM IST
सार

Pankaj Tripathi Daughter Aashi Debuts: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी ने म्यूजिक वीडियो "रंग डारो" से अपनी शुरुआत की है, जिसे लेकर अब पंकज बेहद इमोशनल हैं और उन्होंने अपनी बेटी के इस पहले वीडियो को लेकर एक खास बात भी कही।
 

विज्ञापन
Pankaj Tripathi gets emotional on daughter Aashi debuts in Rang Daaro music video said Can not wait journey
पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी ने किया 'रंग डारो' म्यूजिक वीडियो से डेब्यू - फोटो : इंस्टाग्राम@pankajtripathi

विस्तार

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेताओं के बच्चों ने बॉलीवुड डेब्यू किया है। हाल ही में सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने भी फिल्म नादानियां से डेब्यू किया। वहीं अब मिर्जापुर फेम अभिनेता पंकज त्रिपाठी की बेटी आशी त्रिपाठी भी एक म्यूजिक वीडियो के जरिए फिल्मी दुनिया से जुड़ गई हैं।  
विज्ञापन
Trending Videos

पंकज की बेटी का डैब्यू
आशी ने रंग डारो म्यूजिक वीडियो से अपना डेब्यू किया है। इस गाने को मैनाक भट्टाचार्य और संजना रामनारायण ने गाया है। वहीं अभिनव आर कौशिक ने इसे कंपोज किया है। इस वीडियो में आशी ने सफेद साड़ी पहनी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। जार पिक्चर्स ने इस वीडियो को रिलीज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कर रही हैं आशी 
आशी अभी मुंबई के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही हैं और वह भी अपने पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री में नाम कमाना चाहती हैं। आशी एक अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश रखती हैं। 
विज्ञापन

आशी को कैसे मिला म्यूजिक वीडियो
इस म्यूजिक वीडियो के कंपोजर अभिनव आर कौशिक ने जब आशी को वीडियो में लेने का मन बनाया, तो उन्होंने इस बारे में पंकज की पत्नी मृदुला से बात की। मृदुला और पंकज ने इस फैसले का पूरा समर्थन किया।

यह भी पढ़ें:
Navin Nischol: पहली फिल्म से रातोंरात स्टार बनें नवीन निश्चल, पहली पत्नी ने दिया तलाक-दूसरी की वजह से गए जेल
 

बेटी को म्यूजिक वीडियो में देखकर पंकज को हुई बेहद खुशी
द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्टस के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी ने कहा, "आशी को स्क्रीन पर देखना हमारे लिए खुशी और गर्व की बात है। उसे हमेशा से कला में रुचि थी और अपने पहले प्रोजेक्ट में उसे इतना अच्छा करते देखना खास है। अगर यह उसका पहला कदम है, तो मैं देखना चाहता हूं कि वह आगे कहां तक जाती है।"

यह भी पढ़ें:
Dipika Kakar: आखिर क्यों दीपिका कक्कड़ ने छोड़ा सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो, जानिए इसके पीछे की वजह

आशी की मां के विचार
मृदुला ने कहा, "जब यह मौका आया, तो मैं चाहती थी कि आशी कुछ ऐसा करे जो उसके लिए सही हो। 'रंग डारो' एक सुंदर प्रोजेक्ट है, और उसे इसमें भावनाओं को व्यक्त करते देखना बहुत अच्छा लगा। हम उसे आगे बढ़ते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed