सलमान खान के कहने पर 'मां' बनी जैकलीन फर्नांडिस
'किक' में सलमान खान की हीरोइन बनीं जैकलीन फर्नांडिस ने खुलासा किया है, कि सलमान उनके लिए कितने खास हैं। ये बात उन्होने इस हफ्ते रिलीज हो रही फिल्म 'ब्रदर्स' को लेकर कही हैं। जैकलीन इस फिल्म में अक्षय की पत्नी और एक बच्ची की मां के रोल में नजर आएंगी। उन्होने ये रोल सलमान के कहने पर ही किया है।
जैकलीन को बॉलीवुड में आए अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है, ऐसे में निर्देशक को उनको एक चार-पांच साल की बच्ची की मां के रोल को करने के लिए मनाना मुश्किल था। खुद जैकलीन फैसला नहीं कर पा रही थी, कि वो क्या करें? ऐसे में उनके काम आई बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान की सलाह।
डीएनए की खबर के मुताबिक, जैकलीन ने इस किरदार को करने या ना करने को लेकर जब सलमान खान से सलाह मांगी तो उन्होंने ही जैकलीन को इस रोल को करने का सुझाव दिया।
तो इसलिए रोल करने से कतरा रहीं थी जैकलीन
जैकलीन 'ब्रॉदर्स' में अक्षय कुमार की पत्नी बनी हैं। जो किडनी की बीमारी से जूझ रही अपनी बच्ची और पति के साथ जिंदगी के लिए जद्दोजहद करती है। जैकलीन का कहना है, कि क्योंकि वो अभी मां का किरदार निभाने के लिहाज से काफी जवान हैं। इसलिए वो इस रोल को लेकर परेशान थीं।
वहीं दूसरी ओर इसलिए भी जैकलीन को फिक्र हो रही थी, कि कहीं एक बार मां का किरदार कर लेने के बाद कहीं उन्हे लगातार इसी तरह के रोल ना मिलने लगें। जैकलीन को डर था कि वो एक ही तरह के किरदार में बंध के ना रह जाए।
जैकलीन-सलमान के रिश्ते से भी हटा पर्दा
जैकलीन की फिल्म 'बदर्स' के लिए सलमान से सलाह मांगने के बाद दोनों बॉलीवुड सितारों के रिश्तों के लेकर चल रही कई तरह की बातों पर भी स्थिति काफी साफ हो गई है। दोनों के बीच तनाव की खबरें पिछले काफी दिनों आ रही थीं। आपको बता दें कि सलमान और जैकलीन ने 'किक' में साथ काम किया था। ये फिल्म सुपरहिट रही थी।
हाल ही में खबर आई, थी कि ‘किक’ के सीक्वल में जैकलीन नहीं होंगी। माना जा रहा था कि सलमान ने ही जैकलीन को फिल्म में नहीं लेने दिया। हालांकि सलमान ने बाद में कहा था कि वो किक का सीक्वल नहीं बनाने जा रहे हैं। खैर अब जैक्लीन के इस खुलासे के बाद ये तो साफ हो गया है कि दोनों की दोस्ती बरकरार है। बदर्स 14 अगस्त को रिलीज हो रही है।