अजय की 'शिवाय' को हिट कराने के लिए सलमान करेंगे डांस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजय देवगन इन दिनों अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म शिवाय को तैयार करने में लगे हुए है। वह इसके निर्माता-निर्देशक-ऐक्टर हैं। खबर है कि अजय ने सलमान खान को अपनी फिल्म में एक स्पेशल डांस अपीयरेंस के लिए राजी कर लिया है। सूत्रों के अजय शुरू से चाहते थे कि सलमान उनकी फिल्म से किसी न किसी रूप में जुड़े। पहले सलमान को फिल्म के अंदर छोटा-सा रोल ऑफर करने की योजना थी मगर बाद में तय हुआ कि इस एक्शन-थ्रिलर के लिए सलमान पर स्पेशल डांस नंबर शूट किया जाए। बताया जा रहा है कि इस डांस नंबर का इस्तेमाल फिल्म के प्रमोशन में किया जाएगा।
अजय और सलमान अच्छे दोस्त हैं। सलमान पहले भी अजय की फिल्म सन ऑफ सरदार (2012) में स्पेशल डांस नंबर पो पो पोपो पो कर चुके हैं। मगर उस गाने में सलमान के साथ संजय दत्त थे। जिनके साथ उनके संबंध इन दिनों अच्छे नहीं चल रहे हैं। वैसे खबर है कि मान्यता दत्त सलमान के पास फिर से संजय से दोस्ती के लिए संदेश भेज रही हैं।
दोस्ती होगी या नहीं, बाद में पता चलेगा परंतु अजय सावधानी के आगे बढ़ रहे हैं। संभवतः गाना सलमान पर अकेले फिल्माया जाएगा। इस बीच बताया जा रहा है कि सलमान भी शिवाय के रशेज देखने के लिए उत्सुक हैं। खास तौर पर वह सायशा सहगल का काम देखना चाहते हैं जो सायरा बानो की भांजी हैं। सायशा को फिल्मों के लिए ट्रेंड करने में सलमान ने काफी मदद की थी। उनके परिवार के सलमान से अच्छे रिश्ते हैं। ऐसे में आश्चर्य नहीं होगा जब सलमान शिवाय को अपना पूरा सपोर्ट देंगे।