फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan upgrade car following death threat allegedly made by lawrence bishnoi after Sidhu Moose Wala death

Salman Khan: सलमान की जान को खतरा! पहले गन लाइसेंस और अब कार को किया अपग्रेड, सुरक्षा के लिए किए ये इंतजाम

Sat, 30 Jul 2022 01:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 30 Jul 2022 01:56 PM IST
सार

अभिनेता सलमान खान को जब से जान से मारने की धमकी मिली है, तब से अभिनेता अपनी सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने अपनी सुरक्षा को बढ़ा दिया है, जिसके लिए उन्होंने अपनी कार को अपग्रेड किया है।

विज्ञापन
Salman Khan upgrade car following death threat allegedly made by lawrence bishnoi after Sidhu Moose Wala death
Salman Khan - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता सलमान खान को जब से जान से मारने की धमकी मिली है, तब से अभिनेता अपनी सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। वह अपनी सुरक्षा में कोई चूक नहीं होने देना चाहते, इसलिए मजबूत सिक्योरिटी सुनिश्चित कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है, जिसके लिए उन्होंने अपनी कार को अपग्रेड किया है। वह अब लैंड क्रूजर से चलेंगे, जो बुलेटप्रूफ है। खबरों के अनुसार एक्टर ने अपनी कार में आरमर लगवाया है और बुलेट प्रूफ ग्लास भी कार में लगवाए हैं। हालांकि, ये लैंड क्रूजर का नया वर्जन नहीं है।

विज्ञापन

हथियार लाइसेंस के लिए कर चुके हैं आवेदन
बता दें कि सलमान खान को बीते महीने जान से मारने की धमकी मिली थी। कथित तौर पर यह धमकी भरी चिट्ठी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को दी थी। इसके बाद सलमान खान ने हथियार रखने के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन किया। अब उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर कार को भी अपग्रेड कर लिया है। बता दें कि बीते दिनों मुंबई पुलिस ने बताया था कि सलमान खान ने हाल ही में धमकी भरा लेटर मिलने के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस में सेल्फ प्रोटेक्शन के लिए हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते महीने मिली थी धमकीभरी चिट्ठी
गौरतलब है कि सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को 5 जून को धमकी भरा लेटर मिला था। धमकी भरा लेटर बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में सलीम खान के गार्ड को मिल था। यहां पर सलीम खान मॉर्निंग वॉक करने के बाद बैठते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान और सलीम खान को जो धमकी भरा लेटर मिला था, उसमें लिखा था कि उनका सिद्धू मूसेवाला जैसा हाल कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि सलमान खान को धमकी भरी चिट्ठी मिलने के कुछ ही दिन पहले पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन

कई साल से साजिश रच रहा बिश्नोई
बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान की हत्या करके 1998 के काले हिरण के शिकार का बदला लेना चाहता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस रिमांड में खुद बिश्नोई ने यह खुलासा किया कि उसने वर्ष 2018 में सलमान खान की हत्या के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। इसके लिए उसने खास राइफल भी खरीदी थी, जिसके लिए 4 लाख रुपये का पेमेंट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed