फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Brutally Trolled for dance step in Kisi Ka Bhai Ka Kisi Ki Jaan Naiyo Lagda Song

Salman Khan: 'नय्यो लगदा' के डांस स्टेप्स पर ट्रोल हुए सलमान, यूजर्स बोले- भोजपुरी को कॉपी कर लिया क्या?

Mon, 13 Feb 2023 11:50 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Mon, 13 Feb 2023 11:50 PM IST
सार

बॉलीवुड के भाईजान बोले तो... सलमान खान अपने डांसिंग स्टेप से हमेशा फैंस का दिल जीत लेते हैं। हालांकि इस बार उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिससे कारण सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Salman Khan Brutally Trolled for dance step in Kisi Ka Bhai Ka Kisi Ki Jaan Naiyo Lagda Song
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मेगा सुपरस्टार सलमान खान इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में हैं। रविवार देर रात सलमान खान की इस फिल्म का पहला रोमांटिक सॉन्ग 'नय्यो लगदा' रिलीज हो गया। वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुआ 'किसी का भाई किसी की जान' का यह गाना काफी शानदार है। हालांकि, 'गाने में सलमान खान के डांसिंग स्टेप देखकर लोगों की हंसी छूट गई।

विज्ञापन

तो दोस्तों...गाना शुरू होता है, एक दम नाइंटीज की स्लो वाइब्स के साथ, और गाने की धुन पर होती है सलमान की एंट्री। भाईजान के हवा में लहराते हुए बाल बेहद उम्दा लगते हैं। किसी को भी उनके बालों से इश्क हो सकता है। फिर आते हैं डांस स्टेप्स, जिसके लिए हम यह स्टोरी कर रहे हैं। तो चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं पूरा माजरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan Brutally Trolled for dance step in Kisi Ka Bhai Ka Kisi Ki Jaan Naiyo Lagda Song
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : Instagram

दरअसल, 'नय्यो लगदा दिल तेरे बिना' गाने में सल्लू मियां का लेगवर्क चर्चा का विषय है। वह अपने पैर स्ट्रेच करते हुए दिखाई देते हैं। बता दें कि इन स्टेप्स को कोरियोग्राफ किया है शबीना खान ने। वह इससे पहले 'प्रेम रतन धन पायो' के गाने को भी कोरियोग्राफ कर चुकी हैं। शबीना खान ने सलमान खान से डांस स्टेप्स तो करा लिए, लेकिन भाई जान की खिल्ली जमकर उड़ रही है। उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जा रहा है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने गाने का विडियो देख कर सलमान खान का मजाक उड़ाते हुए लिखा है, 'लगता है कोरियोग्राफ की जगह स्कूल पीटी टीचर को बुलाया था।' एक यूजर ने तो गाने को ही ट्रोल कर दिया और कमेंट करते हुए लिखा, 'प्लीज यह मत कहना कि यह बॉलीवुड गाना भोजपुरी से प्रेरित है।'
 


 

Salman Khan Brutally Trolled for dance step in Kisi Ka Bhai Ka Kisi Ki Jaan Naiyo Lagda Song
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूजर ने सलमान की यूनीकनेस को सलाम ठोका और तारीफ करते हुए लिखा, 'जब कोई डांस स्टेप्स नहीं बचते, सलमान खान नए स्टेप्स खोज लाते हैं। बेस्ट डांसर आउट देयर, स्मूथ लेग शेक्स।' 
 

बेशक 'किसी का भाई किसी जान' के 'नय्यो लगदा' सॉन्ग में सलमान खान के डांस स्टेप्स का मजाक बनाया जा रहा है। हालांकि सलमान खान और पूजा हेगड़े के इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि यह प्योर रोमांटिक सॉन्ग है।

यह भी पढ़ें: लेफ्ट और राइट विंग पर खुलकर बोलीं कंगना, यूजर्स ने कहा- इस बारे में तो आपको खुद नहीं पता
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed