‘स्वागत नहीं करोगे आप हमारा’, वो डायलॉग्स जिन्होंने सलमान खान को बना दिया बॉलीवुड का ‘दबंग’; यहां देखें लिस्ट
Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के ‘दबंग’ यानी सलमान खान आज 60 साल के हो गए हैं। इस मौके पर जानते हैं सलमान खान के उन मशहूर डायलॉग्स के बारे में, जो आज भी लोगोंं को हैं पसंद…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के सुपरस्टार भाईजान सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। सलमान खान इंडस्ट्री की वो शख्सियत हैं, जिनका स्वैग, स्टाइल और लुक्स काफी मशहूर होते हैं। सलमान को एक ट्रेंड सेटर एक्टर भी माना जाता है। उन्होंने अपने लुक्स और फैशन से कई ट्रेंड सेट किए हैं, फिर चाहें वो बड़े बालों वाला तेरे नाम का लुक हो या फिर दबंग में पीछे चश्मा लगाने वाला उनका स्टाइल। वैसे सिर्फ स्टाइल और लुक्स ही नहीं, सलमान खान के डायलॉग्स भी काफी मशहूर रहे हैं। उनके कई डायलॉग्स मीम कल्चर से लेकर लोगों की रोज मर्रा की जिंदगी तक का हिस्सा बन चुके हैं। आज जन्मदिन के मौके पर जानते हैं भाईजान के 10 सबसे पॉपुलर डायलॉग्स…
स्वागत नहीं करोगे आप हमारा (दबंग)
सलमान खान की आइकॉनिक फिल्म ‘दबंग’ की सेकेंड पार्ट ‘दबंग 2’ साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सलमान का सबसे लोकप्रिय डायलॉग है ‘स्वागत नहीं करोगे आप हमारा।’ ये डायलॉग आज सलमान की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है।
एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी… (वॉन्टेड)
साल 2009 में आई फिल्म ‘वॉन्टेड’ को सलमान खान के करियर काफी अहम फिल्म माना जाता है, क्योंकि इस फिल्म से सलमान ने हिट फिल्मों की वापसी की थी। फिल्म में पहली बार सलमान अलग अंदाज में एक्शन करते नजर आए थे। इस फिल्म में सलमान का जो डायलॉग सबसे ज्यादा हिट हुआ था वो था ‘एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी, उसके बाद तो मैं खुद की भी नहीं सुनता।’ ये डायलॉग आज भी लोगों को काफी पसंद है।
मुझपे एक एहसान करना कि मुझपे कोई एहसान ना करना (बॉडीगार्ड)
फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ में सलमान ने बॉडीगार्ज लवली सिंह का किरदार निभाया है। इस फिल्म में सलमान का डायलॉग ‘मुझपे एक एहसान करना कि मुझपे कोई एहसान ना करना’ काफी पसंद किया गया।
दोस्ती का एक उसूल है मैडम, नो सॉरी, नो थैंक्यू (मैंने प्यार किया)
1989 में आई ‘मैंने प्यार किया’ सलमान खान के शुरुआती दौर की फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म ने सलमान को इंडस्ट्री में स्थापित किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और इसके गानों से लेकर डायलॉग्स तक काफी हिट हुए। लेकिन जो डायलॉग 36 साल बाद भी उतना ही लोकप्रिय है वो है, ‘दोस्ती का एक उसूल है मैडम, नो सॉरी, नो थैंक्यू’। ये आज भी युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है।
शिकार तो सब करते हैं, लेकिन टाइगर से बेहतर शिकार कोई नहीं करता (टाइगर जिंदा है)
सलमान के टाइगर फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। इस फिल्म के कई डायलॉग्स काफी मशहूर हैं। लेकिन सबसे मशहूर है, ‘शिकार तो सब करते हैं, लेकिन टाइगर से बेहतर शिकार कोई नहीं करता।’
मैं दिल में आता हूं, समझ में नहीं (किक)
2014 में आई सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘किक’ में सलमान के लुक, स्टाइल और डायलॉग्स काफी मशहूर हुए थे। इसी फिल्म में सलमान का सबसे पसंदीदा डायलॉग था ‘मेरे बारे में इतना मत सोचो, मैं दिल में आता हूं दिमाग में नहीं।’ आज भी ये डायलॉग काफी पसंद किया जाता है।
मेरा कोई नाम नहीं है, लेकिन मैं भाईजान के नाम से जाना जाता हूं (किसी का भाई किसी की जान)
सलमान खान और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी। लेकिन फिल्म का एक डायलॉग काफी पसंद किया गया था। जिसमें सलमान का किरदार कहता है, ‘मेरा कोई नाम नहीं है, लेकिन मैं भाईजान के नाम से जाना जाता हूं।’ सलमान को असल में भी भाईजान ही कहा जाता है।
आम आदमी सोता हुआ शेर है, जाग गया तो चीर फाड़ देगा (जय हो)
सलमाम खान और डेजी शाह की फिल्म ‘जय हो’ में अगर कुछ भी हिट हुआ था तो वो सलमान का ये डालॉग ही था, जिसमें वो कहते हैं कि, ‘आम आदमी सोता हुआ शेर है, उंगली मत कर, जाग गया तो चीर फाड़ देगा।’ ये डायलॉग कॉमन मैन की ताकत को दर्शाता है।
जिंदगी में तीन चीज कभी अंडरएस्टिमेट नहीं करना (रेडी)
साल 2011 में आई सलमान खान और असिन की कॉमेडी फैमिली-ड्रामा फिल्म ‘रेडी’ को काफी पसंद किया गया था। लेकिन फिल्म के एक डायलॉग ने सबका ध्यान खींचा था। इसमें सलमान का किरदार कहता है, ‘जिंदगी में तीन चीज कभी अंडरएस्टिमेट नहीं करना - आई, मी और मायसेल्फ।’
सलमान खान और कटरीना कैफ की फिल्म ‘भारत’ वैसे तो कोई खास चर्चा में नहीं रही थी। लेकिन फिल्म का एक डायलॉग काफी पसंद किया गया था। इस डायलॉग में सलमान का किरदार कहता है, ‘जितने सफेद बाल मेरे सर और दाढ़ी में हैं, उससे कहीं ज्यादा रंगीन मेरी जिंदगी रही है।’