फिल्म 'बजरंगी भाईजान' को लेकर सलमान खान डायरेक्टर से भिड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' की अभी से मीडिया में चर्चा है। लेकिन खबर है कि फिल्म के डायरेक्टर कबीर खान और सलमान खान के बीच फिल्म के डायलॉग और कुछ सीन को लेकर विवाद पैदा हो गया है।
खबरों के अनुसार सलमान खान 'बजरंगी भाईजान' के डायलॉग को लेकर खुश नहीं हैं और इसमें वह सीन के मुताबिक बदलाव चाहते हैं। फिल्म के डायलॉग में बदलाव की मांग की वजह से कबीर सलमान खान से नाराज हो गए हैं। इसी कारण उन्होनें सलमान को बताये बगैर फिल्म का एक सीन ही डिलिट कर दिया।
पहले भी दोनों में हुआ था मन मुटाव
इसे पहले भी फिल्म 'एक था टाइगर' की शूटिंग के दौरान दोनों में मनमुटाव की खबरें लीक हुई थीं। उस वक्त कबीर ने फैसला किया था कि वह अब सलमान के साथ आगे काम नहीं करेंगे। लेकिन साजिद नाडियावाल के कहने पर फिर दोनों एकसाथ काम करने को तैयार हो गये।
'बजरंगी भाईजान' में मुस्लिम युवक और हिंदू लड़की की प्रेम कहानी को फिल्माया गया है। फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन भी काम कर रहे हैं। फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।