Sikandar: सलमान की 'सिकंदर' को लेकर चर्चाएं हुईं तेज, अभिनेता के जन्मदिन पर आ सकता है फिल्म का पहला पोस्टर
Sikandar First Look Poster: सलमान खान की आगामी फिल्म 'सिकंदर' घोषणा के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच चर्चा तेज हो गई है कि निर्माता फिल्म का पहला लुक पोस्टर अभिनेता के जन्मदिन यानी 27 दिसंबर को रिलीज कर सकते हैं।
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म 'सिकंदर' बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म में सलमान और रश्मिका मंदाना पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस इसकी झलक पाने को बेताब हैं। अब इस फिल्म के पहले पोस्टर को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, जिनमें कहा जा रहा है कि सलमान के जन्मदिन पर इसका पहला लुक पोस्टर साझा किया जा सकता है।
सलमान के जन्मदिन पर जारी हो सकता है पोस्टर
इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिकंदर के निर्माता सलमान खान के जन्मदिन पर फिल्म का पहला लुक पोस्टर जारी कर सकते हैं। इससे अभिनेता के फैंस के बीच खुशी की लहर है। जाहिर है कि फैंस फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसका इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार सलमान के जन्मदिन यानी 27 दिसंबर 2024 को समाप्त हो सकता है। फिल्म के निर्माता सिकंदर से अभिनेता की पहली झलक दिखा सकते हैं।
Shilpa Shetty Kundra: करोड़ों की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, रेस्तरां और स्टूडियो से भी करती हैं कमाई
फिलहाल जारी है फिल्म की शूटिंग
रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्र ने उन्हें बताया कि फिल्म की टीम फिलहाल बड़े पैमाने पर एक्शन से भरपूर दृश्यों की शूटिंग और प्रचार अभियान की योजना बनाने में व्यस्त है। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि सलमान का एक इंटेंस लुक उनके जन्मदिन पर सामने आने की उम्मीद है। इससे पहले, मिडडे ने खुलासा किया था कि नवंबर के मध्य में हैदराबाद शेड्यूल को पूरा करने के बाद, सिकंदर की टीम अब मुंबई के एक स्टूडियो में ट्रेन फाइट सीक्वेंस की शूटिंग कर रही है।
Sara Ali Khan: सारा ने कैजुअल लुक में शेयर की जोधपुर वेकेशन की खूबसूरत तस्वीरें, फैंस ने दी शानदार प्रतिक्रिया
रश्मिका मंदाना के साथ बनेगी सलमान की जोड़ी
बताते चलें कि सिकंदर का निर्देशन एऑर मुरुगादॉस कर रहे हैं। इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला एंड ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म में सलमान खान के साथ पुष्पा 2 अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। इनके अलावा फिल्म में सत्यराज, प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल और शरमन जोशी आदि कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म अगले साल ईद के मौके रिलीज होने वाली है। इन दिनों सलमान फिल्म की शूटिंग के अलावा बिग बॉस 18 को लेकर भी व्यस्त चल रहे हैं।
Shilpa Raj ED Raids: राज कुंद्रा से पहले इन सेलेब्स को मिला ED का समन, नोरा से लेकर जैकलीन तक का नाम शामिल