फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shilpa Shetty Raj Kundra Net Worth is the owner of crores she also earns from restaurants and studios

Shilpa Shetty Kundra: करोड़ों की मालकिन हैं शिल्पा शेट्टी, रेस्तरां और स्टूडियो से भी करती हैं कमाई

Fri, 29 Nov 2024 03:21 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Fri, 29 Nov 2024 03:21 PM IST
सार

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। उनके घर और ऑफिस पर पड़ी ईडी की छापेमारी के बाद दोनों को लेकर चर्चा बढ़ गई है।

विज्ञापन
Shilpa Shetty Raj Kundra Net Worth is the owner of crores she also earns from restaurants and studios
शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा लगातार विवादों में हैं। कुछ समय पहले ही शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा जेल से बाहर आए हैं। फिर एक बार उन पर मुसीबत आ पड़ी है। ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने उनकी 97.9 की संपत्ति जब्त कर ली है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

Shilpa Shetty Raj Kundra Net Worth is the owner of crores she also earns from restaurants and studios
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty
इतनी है शिल्पा शेट्टी की नेट वर्थ
बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बेहद लग्जरी भरा जीवन जीना पसंद करती हैं। वे फिल्म और शो के साथ विज्ञापन और फिटनेस ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए भी 1 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। खबरों की मानें तो शिल्पा शेट्टी की करीब 140 करोड़ की नेटवर्थ है। वे रिएलिटी शो और कई बिजनेस भी करती हैं। उनके कुछ रेस्तरां भी चलते हैं। ऐसा कहा जाता है कि वो विज्ञापन के लिए एक करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। शिल्पा साल 2019 से मुंबई स्थित बास्तियन रेस्टोरेंट की भी मालकिन हैं। इसमें उनकी हिस्सेदारी 50 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Shilpa Shetty Raj Kundra Net Worth is the owner of crores she also earns from restaurants and studios
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
खुद का स्टूडियो भी चलाती हैं शिल्पा
फिल्म और रेस्टोरेंट के अलावा शिल्पा का एक वीएफएक्स स्टूडियो भी है, जिसका नाम एसपीएस स्टूडियो है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शिल्पा ने इसमें 10 करोड़ रुपये का निवेश कर रखा है। इसमें विजुअल इफेक्ट्स से जुड़ा काम किया जाता है। उन्होंने साल 2022 में संदीप माने के साथ मिलकर इसे स्थापित किया था। शिल्पा शेट्टी का खुद का फैशन ब्रांड भी हैं, जिसका नाम ड्रीम एसएस है। इन सभी के अलावा शिल्पा रिएलिटी शो और एक फिटनेस ऐप से भी पैसा कमाती हैं।
विज्ञापन

Shilpa Shetty Raj Kundra Net Worth is the owner of crores she also earns from restaurants and studios
शिल्पा और राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty
सिनेमा में बहुत कम नजर आती हैं शिल्पा
शिल्पा के फिल्मी करियर की बात करें तो वे साल 2007 में फिल्म 'अपने' के आने के बाद सिनेमा में बहुत कम नजर आती हैं। शिल्पा शेट्टी पिछले साल 2023 में फिल्म सुक्खी फिल्म में मुख्य किरदार में नजर आईं थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी।

Shilpa Shetty Raj Kundra Net Worth is the owner of crores she also earns from restaurants and studios
शिल्पा शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
राज कुंद्रा भी हैं करोड़ों के मालिक
राज कुंद्रा एक साथ कई बिजनेस संभालते हैं। राज कुंद्रा की नेटवर्थ 2800 करोड़ रुपये है। साथ ही वे दुनिया के सबसे अमीर ब्रिटिश एशियाई बिजनेसमैन की लिस्ट में शामिल है। राज कुंद्रा ने राजस्थान रॉयल्स के को-फाउंडर और को-ओनर भी हैं।

Shilpa Shetty Raj Kundra Net Worth is the owner of crores she also earns from restaurants and studios
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम@theshilpashetty
फिर विवाद में क्यों आए राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में फिर ईडी के निशाने पर आ गए हैं। कपल के घर और ऑफिस में इडी तलाशी ले रही है। ईडी ने सिर्फ राज कुंद्रा के घर ही नहीं, बल्कि इस मामले से जुड़े बाकी लोगों के घरों की भी तलाशी ली है। ये जांच मोबाइल ऐप के जरिए पोर्न सामग्री बनाने और उसे फैलाने से जुड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed