फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan and Pooja Hegde starrer Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan new song Bathukamma release

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: 'किसी का भाई किसी की जान' का नया गाना हुआ रिलीज, लुंगी और गमछा पहने नजर आए भाईजान

Fri, 31 Mar 2023 05:18 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 31 Mar 2023 05:18 PM IST
सार

बॉलीवुड के दबंग खान अपने हर गाने में बेहद अलग और कूल अंदाज में नजर आते हैं। इस फिल्म के नए गाने ‘बथुकम्मा’ में अभिनेता पहली बार लुंगी पहने नजर आ रहे हैं। अब तक बॉडी दिखाने वाले दबंग खान एकदम फुल कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Salman Khan and Pooja Hegde starrer Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan new song Bathukamma release
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : social media

विस्तार

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म का एक गाना पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जिसमें सलमान काफी कूल अंदाज में नजर आए हैं। अब एक बार फिर मेकर्स ने इस फिल्म का दूसरा नया गाना ‘बटुकम्मा’ रिलीज किया है। इस गाने में सलमान बेहद अलग लुक में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

दूसरा गाना हुआ रिलीज

बॉलीवुड के दबंग खान अपने हर गाने में बेहद अलग और कूल अंदाज में नजर आते हैं। इस फिल्म के नए गाने ‘बटुकम्मा’ में अभिनेता पहली बार लुंगी पहने नजर आ रहे हैं। अब तक बॉडी दिखाने वाले दबंग खान एकदम फुल कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं।  इस गाने की कोरियोग्राफी बेहद ही शानदार तरीके से की गई है। हालांकि, सलमान के पिछले गाने में उनके डांस की काफी खिल्ली उड़ाई गई थी, लेकिन यह गाना पहले से काफी बेहतर तरीके से फिल्माया गया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस का मिल रहा है जबरदस्त रिएक्शन

सलमान का नया गाना रिलीज के बाद से ही फैंस के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। इस गाने को देखकर फैंस को चेन्नई एक्सप्रेस और कई दूसरी साउथ की फिल्मों के गाने याद आ जाएंगे। इस गाने की शानदार बात यह है कि उसमें पूजा-पाठ के कुछ सीन्स को भी दिखाया गया है। गाने के विजुअल्स भी काफी अच्छे लग रहे हैं। सबसे खास बात यह है कि इस गाने के आखिर में भाईजान की एंट्री होती है।

Karan Johar: बढ़ता जा रहा है कंगना-करण का कोल्ड वॉर, फिल्ममेकर ने बिना नाम लिए यूं साधा एक्ट्रेस पर निशाना

विज्ञापन

बेहद अलग लुक में नजर आए भाईजान

इस गाने में सलमान को फैंस के बहुत ही अलग अंदाज में देखने वाले हैं। सलमान के लुक की बात करें तो वह लुंगी, शर्ट और  गमछा पहने नजर आ रहे हैं। यही नहीं, उन्होंने आंखों में काला चश्मा और माथे पर चंदन का टीका लगाए नजर आ रहे हैं। इस गाने में भाईजान के साथ शहनाज गिल, पलक तिवारी और कोरियोग्राफर राघव भी डांस करते दिखाई दे रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed