फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan And Katrina Kaif Might Work Together In Karan Johar Film

करण जौहर की अगली फिल्म में नजर आ सकती है सलमान-कैटरीना की जोड़ी

Sun, 28 May 2017 12:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sun, 28 May 2017 12:57 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan And Katrina Kaif Might Work Together In Karan Johar Film
सलमान खान और कैटरीना कैफ
लगता है सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी फिल्ममेकर्स को खूब पसंद आ रही है। दोनों अब तक कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और जल्द ही अली अब्बास जफर की आने वाली फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में दिखेंगे। खबरें हैं कि डायरेक्टर करण जौहर भी दोनों को अपनी अगली फिल्म में लेना चाहते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार करण जौहर के होम प्रोडक्शन में बनने वाली एक फिल्म में सलमान और कैटरीना की जोड़ी दिख सकती है। करण अपनी अगली निर्देशित फिल्म में तो रणबीर कपूर के साथ काम कर रहे हैं लेकिन प्रोडक्शन के अंदर बनने वाली फिल्म में वो चाहते हैं कि सलमान और कैटरीना ही हों। आपको बता दें कि इस फिल्म में पहले कैटरीना के ऑपोजिट पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान दिखने वाले थे लेकिन इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स असोसिएशन द्वारा पाकिस्तानी एक्टर्स को बैन कर देने के बाद करण इस फिल्म में सलमान खान को लेना चाहते हैं।
विज्ञापन


सलमान खान के लिए इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर भी दोबारा काम किया जा रहा है ताकि उनके अनुसार कैरेक्टर को ढाला जा सके। फिल्म का प्री-प्रोडक्शन पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed