फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Again Seen In Mumbai With Police Protection After Security Lapse

Salman Khan: कड़ी सुरक्षा के बीच सलमान की गाड़ी, मुंबई की सड़कों पर दिखे भाईजान; वीडियो वायरल

Mon, 02 Jun 2025 11:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 02 Jun 2025 11:25 PM IST
सार

एक बार फिर सलमान खान को टाइट सिक्योरिटी के बीच मुंबई में देखा गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें सलमान खान पुलिस सुरक्षा के बीच नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Salman Khan Again Seen In Mumbai With Police Protection After Security Lapse
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

विस्तार

एक वक्त था जब सलमान खान मुंबई की सड़कों पर साइक्लिंग करते हुए नजर आते थे। अब स्थिति बदल चुकी है। इन दिनों सलमान खान बिना सुरक्षा के सलमान खान नजर नहीं आते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें टाइट सिक्योरिटी के बीच सलमान खान नजर आए। 

विज्ञापन


पुलिस सुरक्षा के बीच सलमान की गाड़ी
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल है, उसमें सलमान खान की गाड़ी के आगे और पीछे काफी सुरक्षा है। सलमान की गाड़ी के आगे एक गाड़ी है, जिस पर पुलिस लिखा है, उसमें सलमान की सिक्योरिटी वाले भी नजर आ रहे हैं। फिर सलमान की गाड़ी नजर आती है, इस गाड़ी के पीछे एक पुलिस की गाड़ी और नजर आती है। सलमान बीच वाली गाड़ी में बैठे नजर आते हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


शादी में भी सुरक्षा के साथ पहुंचे 
पिछले दिनों भी एक करीबी दोस्त की शादी में सलमान खान पहुंचे थे। उस वक्त भी उनके साथ काफी सिक्योरिटी थी, कई सारे बॉडीगॉर्ड नजर आ रहे थे। इस शादी में थाेड़ी देर रहने के बाद वह वहां से चले गए थे। 

ये खबर भी पढ़ें: Sikandar on OTT: ओटीटी पर आते ही ट्रोल हुई सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’, लोगों ने कहानी-डायलॉग की उड़ाई खिल्ली

क्यों मिल रही है सलमान को सुरक्षा 
बीत दिनों सलमान खान की सिक्योरिटी में चूक हुई। एक युवक कार में पीछे छिपकर सलमान के बिल्डिंग परिसर में घुसने में कामयाब हो गया। सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। युवक का नाम जितेन्द्र कुमार सिंह है, जो छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है। फिर एक अनजान महिला ने भी सलमान के घर में घुसने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि महिला बिल्डिंग की लिफ्ट से सीधे सलमान के फ्लैट तक जा पहुंची। बाद में गैलेक्सी अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड ने उस महिला को पकड़ लिया और बांद्रा पुलिस को सौंप दिया। बांद्रा पुलिस ने ईशा नाम की इस महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर गुरुवार सुबह गिरफ्तार भी किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed