फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman khan about his first roza

जब रोजा टूटने के डर से कांप गए थे सलमान खान

Mon, 13 Jul 2015 02:00 PM IST
Updated Mon, 13 Jul 2015 02:00 PM IST
विज्ञापन
Salman khan about his first roza

रमजान का महीना बहुत ही खास माना जाता है। इस पाक महीने में रोजे रखने वाले लोग बुरी आदतों से दूर रहते हैं। किसी के भी लिए पहला रोजा रखना काफी खास माना जाता है। उसके लिए ये एक यादगार मौका माना जाता है।

विज्ञापन


न्यूज वेबसाइट न्यूज ट्रैक के मुताबिक सलमान खान के पहला रोजे का किस्सा काफी हटकर है। सलमान खान का पहला रोजा उनके लिए काफी यादगार रहा और साथ ही उनको डराने वाला भी।
विज्ञापन


सलमान के अनुसार, 'मेरे पहले रोजे का किस्सा बहुत रोमांचक है। उस समय मैं सिंधिया स्कूल ग्वालियर में था। इसी दौरान मैने अपना पहला रोजा रखा, लेकिन दिन में स्विमिंग पूल में नहाते समय मेरे मुंह में पानी गया जिससे मैं एकदम परेशान हो गया। मैं खुद को बेहद डरा हुआ महसूस रह रहा था'

विज्ञापन
विज्ञापन

'बिस्तर में सहरी करके वहीं वापस लेट जाता था'

Salman khan about his first roza
सलमान बताते हैं कि 'मुंह में पानी जाने पर मुझे लगा कि कहीं मेरा रोजा टूट तो नहीं जाएगा। मेरे मन में तो ये ख्याल भी आया कि मुंह में उंगली करके उल्टी ही कर लूं जब शाम को इफ्तार हुआ तो मैंने थोड़ी रहत महसूस की।'


सलमान बचपन में अपने रोजे रखने पर बताते हैं कि कई बार सहरी के वक्त उठने में उन्हे बड़ा आलस आता था ऐसे में वो कंबल के अंदर ही सेहरी कर लेते थे। सलमान कहते हैं कि बिस्तर पर ही सहरी करके वो वहीं वापस लेट जाते थे।

सलमान का कहना है कि बचपन में रोजे और ईद को लेकर बहुत ही उत्साह होता है। बचपन में रोजे रखना और फिर इफ्तार करना काफी खास होता है।

मुझमें तो कोई बुरी आदत है ही नहीं

Salman khan about his first roza

रमजान में बुरी आदतों के छोड़ देने के सवाल पर सलमान खान का कहना है कि मुझे लगता है, मुझमें तो कोई बुरी आदत नहीं है। लेकिन सलमान कहते हैं कि रमजान के महीने में ड्रिंक्स पर वो पूरी तरह से पाबंदी रखते हैं।

सलमान का कहना है कि रमजान सिर्फ शारीरिक आदतों को ही ठीक करने के लिए नहीं है, बल्कि अपने अंदर की बुराइयों को भी खत्म करने का अवसर होता है। इसलिए हर किसी को रमजान में बुराइयों से बचना चाहिए।

सलमान खान फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 'बजरंगी भाईजान' ईद पर रिलीज हो रही है। फिल्म में सलमान के साथ करीना कपूर और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed