फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   salman in kapil show

'सुल्तान' को लेकर आखिर क्यों कपिल के पास पहुंचे सलमान?

Wed, 06 Jul 2016 12:35 PM IST
रवि बुले/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो
रवि बुले/ अमर उजाला, मुंबई ब्यूरो Updated Wed, 06 Jul 2016 12:35 PM IST
विज्ञापन
salman in kapil show
'सुल्तान' में सलमान खान - फोटो : bollywoodlife.com
फिल्म प्रमोशन की डुगडुगी सितारों को हर तरह से नचाती है। टीवी चैनलों की प्रतिद्वंद्विता के चलते सलमान खान ने कुछ समय पहले कपिल शर्मा के शो पर जाने से इंकार कर दिया था। मगर रेप्ड बयान के बाद जब उनकी फिल्म 'सुल्तान' का प्रचार थम गया तो उनके पास अपनी बात से पलटने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा।
विज्ञापन

salman in kapil show
सलमान खान और कपिल शर्मा - फोटो : filmmonkey.com
रेप को लेकर अभद्र टिप्पणी करना सलमान खान को इतना महंगा पड़ा कि वह उनकी फिल्म सुल्तान को ढंग से प्रमोट भी नहीं कर सके। इस टिप्पणी के बाद निर्माताओं को उनके और अनुष्का के तमाम प्रमोशन कार्यक्रम मजबूरन रद्द करने पड़े। हालांकि सलमान सिर उठाए घूम रहे हैं मगर अंदर-अंदर कहा जा रहा है कि गलत टिप्पणी की वजह से उन्हें वह करना पड़ा, जो वो नहीं चाहते थे। सूत्रों के अनुसार सलमान ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहले छोटे पर्दे पर 'द कपिल शर्मा शो' में नहीं जाने का फैसला किया था।

उनकी योजना सिर्फ कलर्स चैनल पर फिल्म को प्रमोट करने की थी। लेकिन विवाद में फंसने के बाद सलमान को झटका लगा, तो उन्होंने फैसला बदल दिया। सूत्रों का कहना है कि अब सलमान सोनी टीवी पर कपिल शर्मा के शो में 'ईद' मनाते नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

salman in kapil show
सलमान खान
सलमान के इस फैसले ने कलर्स को सकते में डाल दिया है। पिछले कई दिनों से इंडस्ट्री में चर्चा थी सलमान ने कलर्स चैनल की बात मान ली है और वह कपिल शर्मा के शो पर फिल्म को प्रमोट नहीं करेंगे। बताया जाता है कि इससे पहले सलमान ने शो की शूटिंग के लिए 17 जून की तारीख दी थी, जो आखिरी समय में रोक दी गई। शूटिंग के केवल एक दिन पहले सलमान की टीम ने कपिल के शो वालों को मैसेज भेजा कि सलमान के पास समय नहीं है। इससे कपिल की टीम निराश हो गई। वह समझ गए थे कि कर्लस के अधिकारियों की बात मानते हुए सलमान उनके शो पर नहीं आएंगे।

उल्लेखनीय है कि कलर्स पर सलमान का रीयलिटी शो बिग बॉस प्रसारित होता आया है। कलर्स ने सलमान से कहा था उन्हें कॉमेडी शो में आना ही है तो उसके कॉमेडी नाइट्स लाइव में आएं। सलमान ने यही किया। इस बात में कलर्स को कपिल शर्मा पर अपनी जीत नजर आ रही थी। मगर अब बाजी पलट गई है।
विज्ञापन

salman in kapil show
सलमान खान
सूत्रों के मुताबिक जैसे-जैसे सुल्तान की रिलीज तारीख करीब आई सलमान की टीम को महसूस हुआ कि रेप वाली टिप्पणी ने सलमान की लोकप्रियता को झटके दिए हैं। ऐसे में उन्होंने तुरंत रणनीति बदली और प्रमोशन के लिए कपिल के शो की टीम से संपर्क किया। कपिल ने तुरंत हां कहा और फटाफट शूटिंग कर डाली। इस सप्ताहांत में आने वाले शो में सलमान और अनुष्का कपिल के द कपिल शर्मा शो पर उनकी पूरी टीम के साथ ईद मनाते नजर आएंगे।

खबर है कि सुल्तान के प्रमोशन से इसके निर्माता आदित्य चोपड़ा भी नाखुश थे। विदेश में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग से पिछले दिनों वह जब भारत लौटे तो उन्होंने सलमान से कहा कि वह कपिल शर्मा के शो पर सुल्तान का प्रमोशन करें। उन्होंने सलमान के मैनेजरों से साफ कहा कि कपिल के शो को हल्के में न लें और किसी भी कीमत पर वहां जाएं। इसके बाद ही सलमान की टीम को अपना फैसला बदलना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed