सलमान की गर्लफ्रेंड का हुआ था यौन शोषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह बात बेहद चौंकाने वाली है कि बॉलीवुड स्टार सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और पाकिस्तानी गर्ल सोमी अली का बचपन में यौन शोषण हुआ था। सोमी अली के साथ यह घिनौना काम उनके ही घर में काम करने वाले एक नौकर ने किया था।
एक अंग्रेजी अखबार में छपी एक खबरों के अनुसार बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की गर्लफ्रेंड रह चुकी अदाकारा सोमी अली का पांच साल की उम्र में उनके घर के नौकर ने ही यौन शोषण किया था।
स्टूडेंट्स से अपने व्यक्तिगत अनुभव शेयर करते हैं सोमी
बॉलीवुड की इस पूर्व अभिनेत्री ने बताया कि बचपन में यौन उत्पीड़न का शिकार होने और अपने मुल्क पाकिस्तान में घरेलू अत्याचार के बीच बड़े होने के चलते वह जब भी किसी यूनिवर्सिटी में आमंत्रित की जाती हैं, स्टूडेंट्स से अपने व्यक्तिगत अनुभव को शेयर करती हैं।
सोमी ने बताया कि ऐसा उन्होंने इसलिए किया ताकि इस तरह की घटना होने पर स्टूडेंट्स खुद को लज्जित ना महसूस करें। सोमी ने कहा कि उनके द्वारा ऐसा कदम इसलिए उठाया गया ताकि ऐसी घटना का शिकार हुए स्टूडेंट्स का साहस बढ़े जिससे वह ऐसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठा सकें और इन्हें रोक सकें।