{"_id":"5789f8aa4f1c1ba94013d56e","slug":"salman-getting-angry-on-ranveer-singh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रणबीर पर 'सुल्तान' को आया गुस्सा, कहा सिर पर कुर्सी फोड़ देता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर पर 'सुल्तान' को आया गुस्सा, कहा सिर पर कुर्सी फोड़ देता
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 16 Jul 2016 02:35 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणबीर सिंह के अजीबोगरीब हरकतों पर सलमान खान गुस्सा हो गए हैं। सल्लू भाई इतने भड़क गए हैं कि उन्होंने कैमरे पर ही कह डाला कि अगर मुनासिब होता तो मैं रणबीर के सिर पर कुर्सी फोड़ देता। आपको बता दें कि रणबीर सिंह अपनी हरकतों की वजह से ही दर्शकों को ज्यादा पसंद आते हैं। रणबीर कभी भी कहीं भी नाचना, गाना, चिल्लाना और ड्रामेबाजी करना शुरू कर देते हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी वो अपनी इन हरकतों के लिए मशहूर है।
हाल ही में उन्होंने 'सुल्तान' की स्क्रीनिंग पर भी कुछ ऐसी ही हरकत कर डाली जिसकी वजह से वो सलमान के गुस्से का शिकार हो गए।
विज्ञापन
हाल ही में उन्होंने 'सुल्तान' की स्क्रीनिंग पर भी कुछ ऐसी ही हरकत कर डाली जिसकी वजह से वो सलमान के गुस्से का शिकार हो गए।
रणबीर पर भड़क गए सलमान
सुल्तान ने दिखाया अपना दम
सुल्तान फिल्म के 'बेबी को बेस पसंद है' गाने में वो अचानक ही अपनी सीट से उठे और स्क्रीन के सामने जाकर सलमान की कॉपी कर नाचने लगे। वहां मौजूद मेहमान फिल्म छोड़ रणबीर को ही देखने लगे। बस और क्या था सुल्तान को बॉलीवुड के बॉजीराव पर जबरदस्त गुस्सा आ गया। हालांकि उन्होंने वहां अपने गुस्से पर काबू किया लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर के लिए उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कहा कि अगर उनका बस चलता तो वो रणबीर की इस हरकत पर उनके सिर पर कुर्सी फोड़ देते।
सलमान खान का ये बयान कितना मजाकिया था ये तो पता नहीं पर कैमरे के सामने ये कह देना कि किसी दूसरे एक्टर के 'सिर पर कुर्सी फोड़ देता' बहुत बड़ी बात है। पता नहीं क्यों आजकल सलमान अपने बयानों से पहले कुछ सोचते नहीं हैं। उन्हें जल्दी ही गुस्सा आ जाता है। अब देखने वाली बात है कि सलमान के इस बयान पर रणबीर क्या महसूस करते हैं।