{"_id":"aff84b9a-d710-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"salman-finally-breaks-his-silence-about-jiah-sooraj-s-affair","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिया खान के मामले में सलमान ने तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिया खान के मामले में सलमान ने तोड़ी चुप्पी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 17 Jun 2013 11:12 AM IST
विज्ञापन
जिया खान के मामले में सलमान खान का नाम आने के बाद पहली बार सलमान खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अभी तक वह इस मसले पर कुछ भी कहने से बचते रहे हैं।
विज्ञापन
जिया खान के सुसाइड केस में अभिनेता सलमान खान का नाम भी आया था। कहा गया था कि सलमान खान जिया खान और सूरज पंचोली के बीच ब्रेकअप और पैचअप कराने के लिए आगे आए थे।
विज्ञापन
उन्होंने सलाह दी थी कि यदि रिश्ते ठीक से नहीं चल पा रहे हैं तो बेहतर है कि दोनों ही अलग हो जाएं। यही उनके लिए बेहतर होगा।
मीडिया में चल रही इन खबरों का खंडन करते हुए सलमान खान ने कहा है कि मैने जिया खान और सूरज पंचोली को कभी भी इस तरह की सलाह नहीं दी।
सलमान खान ने कहा कि और तो और मैं उन दोनों से एक साथ कभी नहीं मिला। सलमान खान ने कहा कि उन्हें भी यह जानकारी मीडिया से मिली कि उन्होंने जिया और सूरज पंचोली के बीच मध्यस्थ बनने की कोशिश की थी।
विज्ञापन